{"_id":"5d7021ad8ebc3e015c0c9cc2","slug":"sports-bareilly-news-bly374871172","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख रुपये से दुरुस्तहोंगी खेलकूद सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख रुपये से दुरुस्तहोंगी खेलकूद सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में खेलकूद सुविधाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। खेल समिति की बैठक में बास्केटबाल समेत अन्य मैदान दुरुस्त करने और खेलकूद में शामिल छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट देने पर सहमति बनी।
बैठक के दौरान तय हुआ कि बरेली कॉलेज के खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए जाएंगे। इससे आगे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वालों को ब्लेजर भी दिया जाएगा। साथ ही टूर्नामेंट में शील्ड या कप आदि का वितरण होगा। इसके बाद खेलकूद मैदान एक बार दुरुस्त कराने के बाद उनका रखरखाव बेहतर रखने के लिए कर्मचारी लगाने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि फिलहाल मजदूर लगाकर हॉकी, बास्केटबाल, फुटबाल आदि के ग्राउंड ठीक कराए जाएंगे। जिम्नेजियम की भी मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कॉलेज के हर विभाग में पत्र भेजा जाएगा कि उनके यहां के जो भी छात्र-छात्राएं खेलना चाहते हैं, वे खेल समिति के पास रजिस्ट्रेशन कराएं और दोपहर दो बजे के बाद कॉलेज में किट में लेकर खेल सकते हैं। बरेली कॉलेज के पास खेलकूद का करीब 23 लाख रुपये का बजट है, जिसमें से आठ लाख बरेली कॉलेज को दे दिया गया है। बाकी 15 लाख रुपये से कॉलेज की खेलकूद व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। मीटिंग के दौरान प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. अनुराग मोहन, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. राजीव मेहरोत्रा, डॉ. स्वदेश सिंह आदि मौजूद रहे।