{"_id":"5dec1a928ebc3e1bed58b92b","slug":"sport-bareilly-news-bly387155243","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए प्रीमियर लीग-2019 आज से, 16 टीमें होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए प्रीमियर लीग-2019 आज से, 16 टीमें होंगी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईएमए प्रीमियर लीग-2019 से इस बार अनूठे अंदाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी। रविवार को गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्टेडियम में आईएमए लीग का शुभारंभ होगा। इसमें मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों की करीब 16 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में एक महिला और एक बच्चे को शामिल करना अनिवार्य है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (आईएमए प्रीमियर लीग) रविवार को सुबह आठ बजे शुरू होगा। इसमें डॉक्टर्स और उनके परिवार डे-नाइट मैच खेलेंगे। महिला सशक्तिकरण को समर्पित मैच में ओपनिंग महिला बैट्समैन से कराने का निर्णय लिया गया है। कहा, टीमों में खिलाड़ियों का चयन 24 नवंबर को नीलामी से किया गया था। खिलाड़ियों के चयन के बाद टीमों ने अपने चेयरमैन और कप्तानों की नियुक्ति की। आयोजन समिति में आईएम अध्यक्ष डॉ. राजेश, सचिव डॉ. राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज हिरानी, स्पोर्ट्स चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, संयोजक डॉ. आरके सिंह, डॉ. वीवी सिंह और डॉ. निशांत गुप्ता शामिल हैं।