फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sport

इंडोनेशिया में फुटबॉल खेलेगा गुरु गोविंद सिंह कॉलेज का मुस्तफा

Fri, 15 Nov 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
sport
बरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज के कक्षा बारह के छात्र मोहम्मद मुस्तफा का चयन इंडोनेशिया में होने वाली अंडर-18 बालक वर्ग की 47वीं एशियन स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए इंडियन टीम में हुआ है। वह पंद्रह दिन तक इंडोनेशिया में होने वाले कैंप में भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे। इसके बाद इंडोनेशिया में ही प्रतियोगिता होनी है।
विज्ञापन

बीस सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को हुई। इसमें यूपी से सिर्फ मुस्तफा का चयन हुआ है। मुस्तफा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ में हुई स्टेट चैंपियनशिप में मंडल की टीम से खेलते हुए मुस्तफा ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके दम पर उसका चयन नेशनल के लिए हुआ है। जोधपुर में हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुस्तफा बनारस के रहने वाले हैं और स्टेडियम के हॉस्टल में रहते हैं। उनके चयन पर प्रधानाचार्य अरविंदर कौर, शाहिद रजा, आदेश सिंह, शमीम अहमद, विकास शर्मा ने मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed