{"_id":"5dcc6b518ebc3e5af0351e34","slug":"sport-bareilly-news-bly3838593107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी खिलाड़ी को प्राक्टोरियल बोर्ड ने दिखाया ‘रेड कार्ड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी खिलाड़ी को प्राक्टोरियल बोर्ड ने दिखाया ‘रेड कार्ड’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के दोस्तों को मिलने कॉलेज में बुलाया, पकड़े गए
विज्ञापन
छात्रा को सस्पेंड करने की चेतावनी, अभिभावक तलब
बरेली। बरेली कॉलेज में पढ़ने वाली हॉकी खिलाड़ी ने फेसबुक के दो दोस्तों को मिलने कॉलेज में बुला लिया लेकिन प्राक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें धर लिया। प्राक्टोरियल बोर्ड ने हॉकी खिलाड़ी को सस्पेंड करने की चेतावनी देते हुए उसके अभिभावकों को कॉलेज बुलाया है।
बुधवार दोपहर बरेली कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दो लड़कों से बात करते हुए पकड़ी गई। पूछताछ हुई तो छात्रा ने खुद को इज्जतनगर इलाके का बताया, कहा कि एक लड़का उसका पड़ोसी है। मगर छानबीन में पता चला कि दोनों लड़के गणेशनगर के हैं। इसके बाद भी छात्रा प्राक्टोरियल बोर्ड को गुमराह करने की कोशिश करती रही। बाद में पता चला कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसने लड़कों को मिलने कॉलेज बुलाया था। आईकार्ड देखने से पता लगा कि बाहरी लड़कों को कॉलेज में बुलाने पर छात्रा को एक बार पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने उसे सस्पेंड करने की बात कही तो वह खुद को हॉकी खिलाड़ी बताकर माफी मांगने लगी। इसके बाद छात्रा की मां को फोन कर उसकी करतूत बताकर उन्हें कॉलेज आने को कहा गया। छात्रा को एक और चेतावनी भी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को सस्पेंड करने की चेतावनी, अभिभावक तलब बरेली। बरेली कॉलेज में पढ़ने वाली हॉकी खिलाड़ी ने फेसबुक के दो दोस्तों को मिलने कॉलेज में बुला लिया लेकिन प्राक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें धर लिया। प्राक्टोरियल बोर्ड ने हॉकी खिलाड़ी को सस्पेंड करने की चेतावनी देते हुए उसके अभिभावकों को कॉलेज बुलाया है।