{"_id":"5d8fc8918ebc3e016b6afd8c","slug":"sport-baheri-news-bly3779890174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में ढकिया और खोखो में गुरसौली की टीम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में ढकिया और खोखो में गुरसौली की टीम ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय गुरसौली में हुआ। इसमें न्याय पंचायत के सभी स्कूलों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
खो-खो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरसौली और कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकिया की टीम विजय रही। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय डूडा शुमाली के फैजान और 200 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकिया का मोहम्मद शोएब प्रथम रहा। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय हरहरपुर की टीम विजय रही। आयोजन में जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरीश कुमार एवं ब्लॉक मंत्री व जिला उपाध्यक्ष अफ़जाल अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन संकुल प्रभारी अनवार अहमद क़ादरी ने किया। इस मौके पर सैय्यद इम्तियाज अली, मदन लाल, शकील अहमद, अब्दुल वहीद, राजेंद्र गंगवार, थान सिंह, मुस्तफा अली, नईम अहमद, अनुराग, अक्षय सक्सेना आदि मौजूद रहे।