फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Spokesperson's fast continues, will complain today

Bareilly News: प्रवक्ता का अनशन जारी, आज करेंगे शिकायत

Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Spokesperson's fast continues, will complain today
बरेली। मोती लाल नेहरू इंटर कॉलेज शरीफ नगर के प्रवक्ता डॉ. खरगसेन का अनशन रविवार को भी जारी रहा। अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में वह अब सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष मांंगें रखेंगे।
विज्ञापन

डॉ. खरगसेन का आरोप है कि डीआईओएस ने अपने अधिकार क्षेत्र से परे लघु दंड देने की प्रबंध समिति से अनुशंसा की। इसके विरोध में वह 28 अक्तूबर से सेठ दामोदर स्वरूप सेठ पार्क में आमरण अनशन कर रहे हैं। अब तक कोई अधिकारी मिलने नहीं आया। अब सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ वह संयुक्त शिक्षा निदेशक से वार्ता करेंगे। इसमें कर्मचारी कल्याण मंच बरेली कॉलेज के कर्मचारी नेता समेत अन्य संगठनों का सहयोग रहेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डीआईओएस की ओर से 14 अक्तूबर के निर्णय को वापस लिया जाए, जिसमें लघु दंड निर्गम करने की प्रबंध समिति से अनुशंसा की गई। साथ ही वरिष्ठता के क्रम के आधार पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed