{"_id":"58d17f094f1c1ba06e1a132e","slug":"speed-trial-train-runs-at-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"114 की रफ्तार से दौड़ी स्पीड ट्रायल ट्रेन, ट्रैक मिला ओके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
114 की रफ्तार से दौड़ी स्पीड ट्रायल ट्रेन, ट्रैक मिला ओके
बरेली।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
114 की रफ्तार से दौड़ी स्पीड ट्रायल ट्रेन, ट्रैक मिला ओके
- फोटो : Speed Trial Train Runs at 114, Track Found Ok
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर परिमंडल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या ने मंगलवार को पीलीभीत-मझोला पकड़िया ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मामूली खामियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद हुए स्पीड ट्रायल में ट्रायल ट्रेन 114 किलो मीटर की रफ्तार से दौड़ी। अब सीआरएस की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही ट्रेन चलने की उम्मीद है। जिससे बरेली से पीलीभीत तक चलने वाली ट्रेनें मझोला पकड़िया तक जा सकेंगी।
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने मोटर ट्राली में सवार होकर नौ ट्रालियों के काफिले के साथ नवनिर्मित मझोला पकड़िया ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्राडगेज ट्रैक के बीच पड़ने वाले सभी रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मेंटीनेंस आदि की भी विस्तार से जानकारी की। उन्होंने न्यूरिया, मझोला रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और रेल अफसरों को अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर मामूली कमियां मिलने पर उन्हें दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्पीड ट्रायल में भी ट्रैक पास हो गया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण ललित मोहन झा, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण राजीव अग्रवाल समेत समेत ब्राडगेज से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
स्पीड ट्रायल में पास हुआ ट्रैक
सीआरएस निरीक्षण के बाद शाम करीब 3.20 बजे मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से स्पीड ट्रायल शुरू हुआ। इससे पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना कर व मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने नारियल फोड़कर ट्रायल ट्रेन को रवाना किया। ट्रायल ट्रेन करीब 114 किमी की रफ्तार से 26 किमी लंबे ब्राडगेज ट्रैक पर दौड़ती हुई 3.42 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंची। ट्रेन का संचालन लोको पायलट महेंद्र सिंह राणा व को पायलट शक्ति कुमार, गार्ड केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
ट्रायल देखने को लगा तांता
मझोला। बड़ी लाइन पर रेल का सफर कब तक नसीब होगा, यह जानने को तमाम लोग मंगलवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। शाम को हुए स्पीड ट्रायल के दौरान अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कई लोग ब्राडगेज इंजन के साथ सेल्फी लेते देखे गए।
चेयरमैन से करा सकते हैं ट्रेन का उद्घाटन
चेयरमैन रेलवे बोर्ड एके मित्तल का 25 मार्च को बरेली में दौरा लगा हुआ है। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि शायद रेलवे अधिकारी चेयरमैन रेलवे बोर्ड से इज्जतनगर स्टेशन की सेकेंड एंट्री के साथ ही पीलीभीत-मझोला के बीच ट्रेन संचालन का उद्घाटन भी करा सकते हैं।