फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains were delayed by 12 hours, four trains were cancelled

Bareilly News: विशेष ट्रेनें 12 घंटे तक देरी से आईं, चार गाड़ियां रहीं निरस्त

Fri, 11 Jul 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Special trains were delayed by 12 hours, four trains were cancelled
बरेली। मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड में डासना-महरोली स्टेशनों के बीच बुधवार रात 9:20 बजे कोटद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण 18 से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित हुईं। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को दिन में बरेली होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेनें 12 घंटे तक देरी से आईं। चार विशेष गाड़ियों को निरस्त भी कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 04301 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 12 घंटे देरी से आई और 03312 चंडीगढ़-दरभंगा विशेष ट्रेन ने सात घंटे इंतजार कराया। 05113 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन पांच और 04011 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन 10 घंटे देरी से आई। इसके अलावा 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन ने पांच घंटे इंतजार कराया। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को चलने वाली 04602 फिरोजपुर-पटना विशेष ट्रेन, 04520 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 04213 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन और 04210 चंडीगढ-लखनऊ विशेष ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नियमित ट्रेनों में 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12036 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13006 हावड़ा मेल लेटलतीफी का शिकार रहीं। बृहस्पतिवार को आषाढ़ पूर्णिमा होने के कारण बरेली होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, कछला और अयोध्या जाने-आने वाली ट्रेनों पर यात्रियों का ज्यादा दबाव रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed