फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains to run between Lucknow-Chandigarh and Haridwar-Lucknow on Raksha Bandhan check the timetable

UP: रक्षाबंधन पर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच चलेगी विशेष ट्रेनें, देखें समय सारिणी

Wed, 26 Aug 2026 11:13 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 11:13 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर रेलवे लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें 27 से 29 अगस्त तक संचालित होंगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Special trains to run between Lucknow-Chandigarh and Haridwar-Lucknow on Raksha Bandhan check the timetable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर रेलवे बरेली होकर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके अलावा कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों के संचालन से बहनों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04546 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन चंडीगढ़ से 27 अगस्त को शाम 7:40 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के पांच बजे बरेली आएगी। 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04545 लखनऊ-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 28 अगस्त को दोपहर एक बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 7:50 बजे बरेली आएगी और रात 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


हरिद्वार-देहरादून चलेगी विशेष ट्रेन 
हरिद्वार-देहरादून के बीच 27 से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 04330 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन हरिद्वार से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद रात आठ बजे बरेली आएगी। रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04319 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन लखनऊ से रात 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:36 बजे बरेली आएगी और सुबह 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में ब्लॉक के चलते सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच डबलिंग कार्य के कारण बरेली होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा तीन गाड़ियों को देरी से चलाया जाएगा। यह समस्या 29 अगस्त से तीन सितंबर तक रहेगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 15212 जननायक एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस एक सितंबर को, 14673 जयनगर-अमृतसर दो सितंबर को, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस एक सितंबर को, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस दो और तीन सितंबर को, 15904 चंडीगढ़-दरभंगा एक्सप्रेस दो सितंबर को, 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दो सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस दो सितंबर को 240 मिनट, 15655 कामाख्या एक्सप्रेस तीन सितंबर को 45 मिनट और 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस तीन सितंबर को 60 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed