फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains maintain record of delay, Rajdhani stuck due to block

Bareilly News: विशेष ट्रेनें बना रहीं लेटलतीफी का रिकॉर्ड, ब्लॉक से ठिठकी राजधानी

Mon, 02 Dec 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Special trains maintain record of delay, Rajdhani stuck due to block
बरेली। इन दिनों विशेष ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से 22 घंटे तक की देरी से चलाया जा रहा है। इस कारण इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटी है। वहीं, नियमित ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। इधर, कोहरे के सीजन में रेलवे ने ट्रेनों का निरस्तीकरण भी शुरू कर दिया है। रविवार को ब्लॉक के कारण राजधानी एक्सप्रेस भी देरी से आई।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को चलाई जाने वाली ट्रेनों में 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष ट्रेन 22 घंटे देरी से चल रही है। 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन 19 घंटे देरी से चलाया गया है। 04031 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 13 घंटे, 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन छह घंटे और 04059 जयनगर-आनंद विहार विशेष ट्रेन सात घंटे देरी से चल रही हैं। रविवार को 04022 आनंद विहार-समस्तीपुर विशेष ट्रेन ने दो घंटे, 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन ने आठ घंटे इंतजार कराया। इधर, परसाखेड़ा-नगररिया सादात के बीच ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक के कारण रविवार को 20506 राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। यह ट्रेन 1:15 घंटे देरी से बरेली आई।
विज्ञापन

नियमित ट्रेनों में 15909 अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ दो घंटे और 12328 उपासना एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बरेली आई। इसके अलावा 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस ने तीन घंटे, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस ने दो-दो घंटे, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस ने एक-एक घंटे और 15910 अवध असम एक्सप्रेस ने यात्रियों को चार घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरेली-भुज एक्सप्रेस में अब सामान्य श्रेणी के चार कोच
बरेली। रेलवे ने 14311-12 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के चार कोच लगाए हैं। इसके अलावा एसी तृतीय के स्थान पर एक कोच इकोनॉमी श्रेणी का भी लगाया गया है। अब इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का एक, एसी तृतीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय इकोनॉमी का एक, स्लीपर श्रेणी के 10 और सामान्य श्रेणी के चार कोच हो गए हैं। वहीं 14321-22 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में एसी तृतीय के स्थान पर दो साधारण श्रेणी और एक एसी इकोनॉमी श्रेणी का कोच लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed