फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains between Lalkuan to Kolkata and Varanasi, halt at Bhojipura

Bareilly News: लालकुआं से कोलकाता और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेनें, भोजीपुरा में ठहराव

Tue, 06 May 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Special trains between Lalkuan to Kolkata and Varanasi, halt at Bhojipura
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे लालकुआं से कोलकाता और वाराणसी के बीच दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। वाया पीलीभीत चलने वाली इन ट्रेनों को भोजीपुरा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर के यात्रियों को भी इन ट्रेनों का लाभ मिलेगा। सोमवार को ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई। संवाद
विज्ञापन


----------
- 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष ट्रेन 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद दोपहर 3:10 बजे भोजीपुरा जाएगी। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, बरौनी, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए तीसरे दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन

- 05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन 17 मई से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह पांच बजे चलने के बाद दूसरे दिन दोपहर 1:45 बजे बरेली आएगी और 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष ट्रेन सात मई से 28 जून तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को वाराणसी सिटी से दोपहर 3:40 बजे चलने के बाद मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत होते हुए अगले दिन तड़के 5:55 बजे भोजीपुरा आएगी और 7:30 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

- 05030 लालकुआं-वाराणसी विशेष ट्रेन आठ मई से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को लालकुआं से सुबह 10:35 बजे चलने के बाद दोपहर 12:25 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 3:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed