फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special status train, fare doubled and waiting for 19 hours

Bareilly News: दर्जा विशेष ट्रेन का, किराया दोगुना और करा रहीं 19 घंटे तक इंतजार

Sat, 01 Feb 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Special status train, fare doubled and waiting for 19 hours
बरेली। नियमित के साथ इन दिनों विशेष ट्रेनें भी लेटलतीफी का रिकाॅर्ड बना रही हैं। विशेष ट्रेनों में किराया भी नियमित ट्रेनों के मुकाबले दोगुना तक है, लेकिन यह ट्रेनें 18-20 घंटे तक इंतजार करा रही हैं। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण मजबूरन यात्रियों को विशेष ट्रेनों का सहारा लेकर जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन दिनों विशेष के साथ नियमित ट्रेनें भी इंतजार करा रही हैं। शाम की ट्रेन सुबह और सुबह आने वाली अगले दिन आ रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री टिकट भी निरस्त करा रहे हैं। शुक्रवार को भी नियमित समेत विशेष ट्रेनों ने यात्रियों को 18 घंटे तक इंतजार कराया। रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 22 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। दो दिन पहले प्रयागराज महाकुंभ में हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है। इस बीच 05577 सहारसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन शुक्रवार को 19 घंटे देरी से आई। 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन ने 17 घंटे इंतजार कराया। 04065 फाफामऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

अन्य ट्रेनों में 12370 कुंभ एक्सप्रेस सात घंटे और 14241 नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। 15005 गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस ने 12 घंटे इंतजार कराया। 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12430 एसी सुपरफास्ट, 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ने भी दो घंटे तक इंतजार कराया। 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को शुक्रवार को तीन घंटे देरी से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
विशेष ट्रेनों में किराया दोगुना-
किराये की बात करें तो नियमित एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में बरेली-लखनऊ के बीच स्लीपर श्रेणी का टिकट 185 से 210 रुपये है, जबकि विशेष ट्रेन में यह किराया 385 रुपये है। एसी तृतीय श्रेणी में विशेष ट्रेन का किराया 1050 रुपये जबकि राजधानी एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य ट्रेनों में 505 रुपये है। एसी द्वितीय श्रेणी में विशेष ट्रेन का किराया 1440 रुपये और अन्य ट्रेनों में किराया 710 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed