फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special Secretary camped on complaints of black marketing, investigation started against Kotdars

कालाबाजारी की शिकायतों पर विशेष सचिव ने डाला डेरा, कोटेदारों के खिलाफ जांच शुरू

Sat, 06 Jun 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary camped on complaints of black marketing, investigation started against Kotdars
demo pic - फोटो : demo pic

फरीदपुर में कोटेदार ने मशीन खराब होने की बात कहकर नहीं बांटा राशन, डीएसओ से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

राशन की हेराफेरी की शिकायतों को लेकर खाद्य आयुक्त के निशाने पर रहे थे पूर्ति विभाग के अफसर

बरेली। सस्ते राशन की लगातार कालाबाजारी और घटतौली के मामले शासन तक पहुंचने के बाद खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओपी वर्मा ने जिले में डेेरा डालकर कोटेदारों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने डीसी फूड और डीएसओ के साथ फरीदपुर में कोटे की दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान पर कोटेदार ने बायोमैट्रिक मशीन खराब होना बताकर राशन न बांटने की बात कही। इस पर विशेष सचिव ने डीएसओ को कोटेदार का स्टॉक और वितरण चेक करने के आदेश दिए। फरीदपुर के ही एक गांव में विशेष सचिव से प्रधान ने अपात्रों के राशनकार्ड बनाने की शिकायत की है।
हाल में सीबीगंज, हजियापुर, बभिया सहित कई जगहों पर राशन घोटाले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने शासन स्तर से इन मामलों की जांच शुरू कराने की बात कही थी। दूसरे दिन खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओपी वर्मा ने यहां आकर कोटेदारों की जांच शुरू कर दी है। डीसी फूड राजन गोयल और डीएसओ सीमा त्रिपाठी के साथ उन्होंने फरीदपुर के फर्रखपुर में दुर्गेश कुमार का कोटा चेक किया। यहां बायोमैट्रिक मशीन खराब थी। दिनभर में केवल पांच लोगों को ही राशन बांटा गया था। यहां न तो सैनिटाइजर था और न हैंडवॉश। विशेष सचिव ने डीएसओ से राशन उठान और वितरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद फरीदपुर के पास शिवपुरी गांव की कमलेश कुुमारी के कोटे की दुकान को चेक किया। यहां प्रवासी मजदूरों के 15 कार्डों के 55 यूनिट पर राशन वितरण मिला। इसके अलावा रेगुलर 537 कार्डों पर 363 लोगों को वितरण की रिपोर्ट थी। ओपी वर्मा को फरीदपुर के ही गांव मेवापट्टी में कोटे की दुकान चेक करने के दौरान प्रधान ने बताया कि सुशीला देवी नाम की महिला का कार्ड बना हुआ है, जो अपात्र हैं लेकिन उसे राशन दिया जा रहा है। उन्होंने डीएसओ को इस मामले की जांच के आदेश दिए। कोटेदार ने 15 प्रवासी मजदूरों के कार्ड पर 49 यूनिट पर राशन बांटा था, जबकि स्थायी 510 कार्डों पर 212 लोगों को राशन वितरित किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव का कार्यक्रम गोपनीय, अफसर भी अंजान

शासन से आदेश पर आए विशेष सचिव ओपी वर्मा का कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय है। पूर्ति और खाद्य विभाग के अधिकारियों को भी उनके निरीक्षण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्र बताते हैं कि शनिवार को वह शहर में कई कोटे की दुकानों को चेक कर सकते हैं।

राशन वितरण को लेकर क्या दिक्कतें हैं और कोटेदार राशन वितरण में गड़बड़ी तो नहीं कर रहे हैं, इसकी जांच करके शासन को रिपोर्ट देनी है। - ओपी वर्मा, विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed