फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special cleanliness drive will be run during Republic Day available

गणतंत्र दिवस के उपलब्ध में चलेगा विशेष सफाई अभियान : नगर आयुक्त

Fri, 21 Jan 2022 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive will be run during Republic Day available
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव व गणतंत्र दिवस के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान के चलाने के संबंध में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें नगर आयुक्त ने संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि 31 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस बीच नियमित कूड़ा उठान के साथ रात्रिकाल में भी उठवाने का कार्य करवाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों की होगी। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, टीककारण, निगरानी समितियों के कार्यों का पर्यवेक्षण व विधानसभा चुनाव में निगम क्षेत्र के स्कूलों में बनने वाले मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, प्रकाश, सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने का काम सहायक नगर आयुक्तों, अधिशासी अभियंता का होगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर अमर शहीदों से जुड़े स्थलों, स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी की प्रतिमाओं, शहीद स्तंभों, तिराहे, चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, रश्मि भारती, मधुसूदनलाल आर्य तथा अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed