{"_id":"6962bf0005fd162be50e0a0f","slug":"special-campaign-today-blos-will-read-out-voter-list-at-booths-bareilly-news-c-4-vns1074-804322-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज विशेष अभियान, बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज विशेष अभियान, बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ
विज्ञापन
बरेली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे और वहां आने वाले लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। कोई भी व्यक्ति बूथ पर आकर अपना नाम ड्राफ्ट में देख सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य चार नवंबर से 26 दिसंबर तक चला। इस बीच में 26.91 लाख मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें 1.15 लाख मृतक, 5.27 लाख स्थानातंरित/अनुपस्थित और 60,181 एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2.20 लाख नो मैपिंग वाले वोटर्स चिह्नित किए गए हैं। उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से जनरेट नोटिस बीएलओ की ओर से तामील कराए जाएंगे। इन नोटिसों के संदर्भ में सुनवाई और मतदाताओं के अभिलेख प्राप्त किए जाने की कार्यवाही के लिए आयोग ने अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अधिसूचित किए हैं। संवाद