{"_id":"69977dc2abdaf71286019410","slug":"special-campaign-on-22nd-blos-will-read-voter-list-at-booths-bareilly-news-c-4-vns1074-829964-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विशेष अभियान 22 को, बीएलओ बूथों पर पढ़ेंगे मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विशेष अभियान 22 को, बीएलओ बूथों पर पढ़ेंगे मतदाता सूची
Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत आयोग ने विशेष अभियान की तारीख तय कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 22 फरवरी यानी रविवार को को विशेष अभियान के दिन जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर पूर्वाह्न 10:30 से शाम 4:30 बजे तक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) मौजूद रहेंगे।
वह ड्रॉफ्ट मतदाता सूची के साथ ही जिनके नाम (मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित) कट गए हैं और गणना प्रपत्र बीएलओ के पास नहीं जमा कर पाए हैं, उनके नामों की सूची को पढ़कर सुनाएंगे। उनके पास फाॅर्म-6, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। पात्र व्यक्ति फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।
विशेष अभियान के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी बूथों का भ्रमण करेंगे। वह सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की उनके क्षेत्र में उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। आमजन की सुविधा के लिए जिले के सभी 1,941 मतदान केंद्रों पर मतदाता हेल्पडेस्क बनाई गई है। अधिक जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन 0581-1950 पर संपर्क कर सकते हैं।