फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Spark came out from the wheel of the goods train, the railway route was blocked for an hour

Bareilly News: मालगाड़ी के पहिये से निकली चिंगारी, एक घंटे तक बाधित रहा रेल मार्ग

Mon, 01 Sep 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Spark came out from the wheel of the goods train, the railway route was blocked for an hour
बरेली। मालगाड़ी के पहिये से चिंगारी और धुआं निकलने पर उसे बरेली-मीरानपुर कटरा के बीच रोकना पड़ा। ऐसे में बरेली-लखनऊ रेल मार्ग एक घंटे तक बाधित रहा। मालगाड़ी के पीछे आ रही 12231 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन को भी 45 मिनट तक रास्ते में रोकना पड़ा। सिग्नल नहीं मिलने के कारण पीछे आ रहीं अन्य गाड़ियां भी लेटलतीफी का शिकार हो गईं।
विज्ञापन

रविवार सुबह बरेली से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी पितांबरपुर स्टेशन से आगे निकली तो उसके एक वैगन के पहिये से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। गेटमैन ने इस संबंध में कंट्राेल रूम और मीरानपुर कटरा स्टेशन को सूचना दी। मालगाड़ी को कटरा स्टेशन पर रोक दिया गया। लाइन क्लियर न होने के कारण इसके पीछ आ रही चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट को भी रास्ते में 45 मिनट रोकना पड़ा। कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम ने मालगाड़ी के एक्सल को दुरुस्त करने के बाद वहां से रवाना किया। इसमें एक घंटे का समय लगा। इस कारण चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट समेत इसके पीछे आने वाली तीन अन्य गाड़ियां 40 मिनट तक प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

लेटलतीफी का शिकार हुईं 12 से ज्यादा ट्रेनें
बरेली। बारिश के कारण रविवार को बरेली होकर जाने-आने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हो गईं। हालांकि, दिल्ली-लखनऊ, बरेली-लालकुआं, बरेली-कासगंज, बरेली-टनकपुर किसी भी रेलखंड में कोई बड़ी बाधा नहीं आई। 14241 नौचंदी एक्सप्रेस तीन और 14207 पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 22417 महामना एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed