{"_id":"61e5cac9eb8fdb4d7141931b","slug":"sp-ticket-final-on-seven-seats-thinking-on-two-bareilly-news-bly4728434119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा : सात सीटों पर टिकट फाइनल, दो पर चल रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा : सात सीटों पर टिकट फाइनल, दो पर चल रहा मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। समाजवादी पार्टी के बरेली की नौ में से छह सीटों टिकट फ ाइनल कर देने की खबर है। बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और कैंट समेत तीन सीटों पर अब तक मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंगलवार तक टिकटों की घोषणा हो सकती है। सपा से टिकट मांगने वाले तमाम दावेदार करीब एक सप्ताह से अब तक लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। अपनी बिरादरी के नेताओं से सिफारिशें भी करा रहे हैं।
सपा के नेताओं की तरफ से अनाधिकारिक तौर पर बताया जा रहा है कि शहर की छह सीटों पर तय हुए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होना ही बाकी रह गया है। जिन तीन सीटों पर अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं, उनमें एक बिथरी चैनपुर के बारे में यह फैसला नहीं हो पाया है कि वह सपा के ही खाते में ही रहेगी या गठबंधन के कारण प्रसपा को दी जाएगी। प्रसपा को कितनी सीटें दी जाएंगी, यह भी तय नहीं हो पाया है। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि रुहेलखंड में एक सीट प्रसपा को दी जा सकती है।
फरीदपुर में सपा टिकट के लिए सबसे अधिक लोगों ने आवेदन किया है। यहां कुछ पुराने और कुछ नए चेहरे भी हैं। पार्टी इस सीट को लेकर पसोपेश में है। कैं ट सीट पर कांग्रेस और भाजपा का प्रत्याशी तय होने के बाद सपा दो विकल्पों पर विचार कर रही है। पार्टी नेताओं के मुताबिक पार्टी यहां से किसी बाहरी प्रत्याशी को चुनाव लड़ा सकती है या फिर किसी नए चेहरे को उतार सकती है। मीरगंज, नवाबगंज, शहर, बहेड़ी, आंवला और भोजीपुरा के प्रत्याशियों के नाम मंगलवार को सार्वजनिक किए जा सकते हैं।