{"_id":"67500c7738984529fe004192","slug":"sp-spokesperson-sumaiya-rana-was-trying-to-regain-composure-but-was-stopped-uproar-ensued-aonla-news-c-186-1-sbly1011-101846-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संभल जा रहीं सपा प्रवक्ता सुमैया राणा को रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संभल जा रहीं सपा प्रवक्ता सुमैया राणा को रोका, हंगामा
Wed, 04 Dec 2024 01:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
आंवला। मरहूम शायर मुनव्वर राणा की बेटी व सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा को बरेली से संभल जाते समय आंवला में रोक दिया गया। सूचना पर कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में शाहबाद में जाने की बात कहने पर पुलिस ने उन्हें रामपुर जनपद की सीमा तक छोड़ा।
मंगलवार देर सपा पदाधिकारियों के बरेली से वाया आंवला होकर संभल जाने की सूचना पर एलआईयू व पुलिस महकमा सतर्क हो गया। रामनगर रोड स्थित पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली के रेस्टोरेंट पर सपा नेत्री के रुकने पर इंस्पेक्टर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनको संभल के हालात की जानकारी देते हुए वहां न जाने की सलाह दी।
जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। उन्होंने पुलिस पर भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। नारेबाजी और हंगामे के बीच सुमैया राणा ने कहा कि वे संभल जाकर पीड़ितों के परिवार वालों से मिलना चाहती हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाए। इस दौरान चेयरमैन सैयद आबिद अली, शाजिदा सबा, नदीम यार खां, नजीब खान, रईस अहमद, पूर्व प्रधान पप्पू यादव, दयाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।