फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP spokesperson rajkumar bhati said the party is not in favor of the stone pelters

UP: बरेली बवाल पर सपा प्रवक्ता बोले- पार्टी पत्थर फेंकने वालों के पक्ष में नहीं, जो कार्रवाई हुई वह जंगलराज

Mon, 27 Oct 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 06:46 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पत्थर फेंकने वालों के पक्ष में नहीं है, लेकिन बरेली में बवाल के बाद जो कार्रवाई हुई वह जंगलराज है। 

विज्ञापन
SP spokesperson rajkumar bhati said the party is not in favor of the stone pelters
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों बरेली में हुए बवाल प्रकरण में समाजवादी पार्टी पुलिस पर पत्थर फेंकने वालों के पक्ष में नहीं है, लेकिन इसके बाद जो कार्रवाई हुई वह किसी जंगलराज से कम नहीं। लाठीचार्ज और निर्दोष लोगों को जेल में डालना सही नहीं। इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। सपा कार्यालय पर सोमवार को प्रेसवार्ता में यह बातें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर में सिर या पांव में ही गोली लगती है। ऐसा कैसे है कि यह गोली भी लोगों देखकर लग रही है। समीक्षा में पता चला कि योगी शासन में रोजाना तीन मुठभेड़ हो रही है। जिस प्रदेश में रोजाना पुलिस से गुंडे भिड़ रहे हों, वहां आम आदमी और कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। बसे बसाए घर-दुकान उजाड़ने की कार्रवाई इतिहास में कभी नहीं हुई। यह भाजपा की तानाशाही का प्रतीक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: तेजस्वी यादव पर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- सुप्रीम कोर्ट की तौहीन करने वाले सत्ता पाने के हकदार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अपने गुडवर्क के आंकड़ों में ही घिर रही है। यह सभी एनकाउंटर संदिग्ध हैं, इनकी जांच कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सिफारिश करूंगा। आई लव मोहम्मद जैसे मामलों में भाजपा का षडयंत्र है। घटनाओं की जांच में आरएसएस के लोग सामने आ रहे हैं।

भर्तियों में छीन रहे पिछड़ा और दलित वर्ग का अधिकार- भाटी
भाटी ने कहा कि सपा पीडीए चौपाल से पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट कर रही है। प्रदेश की 132 विधानसभा क्षेत्र में गूजर समाज है पर इनमें जागरूकता कम है। जिन्हें हक लेने के लिए खड़ा किया जाएगा। कहा कि भाजपा शासन में पीडीए के साथ जो अन्याय हुए और कैसे उनका हक छीना जा रहा है यह चौपाल में बता रहे हैं। सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। नियुक्ति, ट्रांसफर, पोस्टिंग में भाजपा भेदभाव करती है।
 

'बिहार में इंडी गठबंधन मजबूत, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री'
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में सपा प्रत्याशी नहीं लड़ा रही है। इंडी गठबंधन मजबूत है और पार्टी इसका समर्थन करेगी। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। पीडीए के चुनाव काटने का मामला विपक्ष ने उठाया तो अब संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पीडीए के वोट जोड़ रहे हैं। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, महासचिव दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव व अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed