फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi lashed out at tejashwi yadav statement on waqf board law

UP: तेजस्वी यादव पर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- सुप्रीम कोर्ट की तौहीन करने वाले सत्ता पाने के हकदार नहीं

Mon, 27 Oct 2025 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के वक्फ संशोधन कानून को फाड़कर फेंकने वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने सोमवार को कहा कि तेजस्वी यादव में अहंकार भरा हुआ है। इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi lashed out at tejashwi yadav statement on waqf board law
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कानून को फाड़ने की बात करता हो। उसकी नजर में संसद की अहमियत न हो, सुप्रीम कोर्ट की तौहीन करता हो वो व्यक्ति सत्ता पाने का हकदार नहीं है। मौलाना ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव की सभा में कहा था कि मेरी हुकूमत बनते ही वक्फ संशोधन कानून को फाड़ देंगे। तेजस्वी यादव के दिमाग में अहंकार भरा हुआ है। अपने भाषण में उन्होंने वक्फ कानून का समर्थन करने वालों को देख लेने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पहले लोकसभा फिर राज्य सभा में पास हुआ, उसके बाद इस कानून पर दो तीन चीजों पर संशोधन करके सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगाई है। तेजस्वी यादव अपने बयान के जरिए इन सर्वोच्च संस्थाओं की तौहीन कर रहे हैं। तेजस्वी यादव उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने वक्फ की जमीनों पर नाजायज़ कब्जा किए हुए हैं। मौलाना ने कहा कि तेजस्वी यादव वक्फ की जमीनी हकीकत से अनजान हैं। इसलिए शरीफ लोगों को धमकी दे रहे हैं और वक्फ भू माफिया का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता पाने का हक नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed