फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP Southern was not saluted, a new constable was sent to the police line.

Bareilly News: एसपी दक्षिणी को नहीं किया सैल्यूट, नए सिपाही को भेजा पुलिस लाइन

Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
SP Southern was not saluted, a new constable was sent to the police line.
बरेली। आंवला थाने के मुआयने को गईं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को गेट पर तैनात रिक्रूट आरक्षी परमवीर ने अभिवादन (सेल्यूट) नहीं किया। इस पर एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में सिपाही का 15 दिन का प्रशिक्षण और कराने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर यह आदेश वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा इन दिनों अपने क्षेत्र के थानों का मुआयना कर रही हैं। नौ मई को वह आंवला थाने का निरीक्षण करने पहुंची थीं। वहां सीओ आंवला नितिन कुमार, कोतवाल बीनू चौधरी व अन्य स्टाफ पूरी तैयारी से मुस्तैद था। बताते हैं कि एसपी उस दौरान अपनी वर्दी में नहीं थीं। हालांकि वह सरकारी वाहन और स्टाफ के साथ थीं। इस दौरान थाने के गेट पर हाल ही में चयनित रिक्रूट आरक्षी परम सिंह तैनात था। परम सिंह ने उन्हें अभिवादन नहीं किया। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने थाना प्रभारी को टोका कि अधिकारियों का अभिवादन करने का तरीका भी वह अपने सिपाही को नहीं सिखा सके।
विज्ञापन

--
इंस्पेक्टर और आरक्षी ने दी सफाई
इंस्पेक्टर ने सफाई दी कि आरक्षी हाल ही में प्रशिक्षण लेकर नई तैनाती में आया था। इस पर एसपी ने आदेश दिया कि आरक्षी को 15 दिन के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भेजा जाए। वहां वह ड्रिल अभ्यास और उच्चाधिकारियों का अभिवादन करने संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इस मामले में कोतवाल ने परम सिंह से स्पष्टीकरण मांगा तो उसने सफाई दी कि वह सादा कपड़ों की वजह से एसपी को पहचान नहीं सका। उसे माफ कर दिया जाए। फिलहाल मंगलवार से उसे पुलिस लाइन रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वायरल आदेश की भाषा से प्रशिक्षण पर सवाल

- एसपी के हस्ताक्षर से जारी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। कई लोग इसे पुलिसकर्मियों के लिए सबक मान रहे हैं। विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे कदम को जरूरी बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे अव्यवहारिक बताया है। दरअसल आदेश में लिखा है कि अभिवादन न करने से प्रतीत होता है कि इस आरक्षी को उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इसलिए आरक्षी परम सिंह को अतिरिक्त प्रशिक्षण लेना जरूरी है।

--
वर्जन
- परम सिंह नया आरक्षी है। नए आरक्षियों में इस तरह की कई और जानकारियों का अभाव रहता है जो उन्हें समय समय पर प्रशिक्षण दिलाकर पूरा कराया जाता है। यह भी विभाग की सामान्य प्रक्रिया है, इसे सजा के तौर पर देखना सही नहीं है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed