{"_id":"653ac9f3455fce1d560d7481","slug":"sp-said-doctors-do-not-come-on-time-there-is-shortage-of-medicines-too-bareilly-news-c-4-noi1138-275714-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपाई बोले- समय पर नहीं आते डॉक्टर, दवाओं की भी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपाई बोले- समय पर नहीं आते डॉक्टर, दवाओं की भी कमी
Fri, 27 Oct 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मीडिया को बताया कि डॉक्टर समय पर नहीं आते। दवाओं की भी कमी है। इलाज के नाम पर मरीजों से रुपये मांगे जा रहे हैं। सुधार नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल की सीएमएस को भी अव्यवस्था से अवगत कराया गया है। बृहस्पतिवार को डॉ. अजय मोहन अग्रवाल के कक्ष के बाहर लाइन लगी थी। वह आए ही नहीं थे। मरीजों को डॉ. दीपिका के पास भेजा गया। इसकी शिकायत भी सीएमएस से की गई। मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्टाफ और दवाओं की भी कमी है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह जलभराव है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, रविंंद्र यादव, समयुन खान, गौरव जायसवाल, इसराफिल खान, हिमांशी शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
-- -
जिला अस्पताल में सभी दवाइयां है। डॉक्टर भी समय पर आते हैं। हो सकता है कि जब सपा के लोग आए तो कोई डॉक्टर राउंड पर गया हो। वह लोग एक मरीज को लेकर आए थे। उसका पक्का प्लास्टर चढ़ाया जाना था। सपा के लोगों का आरोप था कि मरीज से 267 रुपये मांगे गए हैं। इस पर उनको बताया गया कि यह सरकारी फीस है। - डॉ. अलका शर्मा, सीएमएस