फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP rebels returned , contest announced

सपा के बागी लौटे, चुनाव लड़ने का ऐलान

Tue, 02 Feb 2016 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बीडीसी सदस्यों को लेकर तीन दिन पहले गायब होने वाले सपा के बागी प्रत्याशी और वर्तमान ब्लॉक प्रमुख नरोत्तम मुन्ना हाय-तौबा मचने के बाद वापस लौट आए। सपा के घोषित प्रत्याशी से समझौते के बाद भी उन्होंने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। नामांकन से पहले उन्होंने बीडीसी मेंबरों की मीटिंग बुलाई है। इसमें ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

  भदपुरा में वर्तमान ब्लॉक प्रमुख नरोत्तम मुन्ना सोमवार को तीन दिन बाद वापस लौट आए। उनके साथ गए बीडीसी मेंबर कहां हैं, ये अभी भी पता नहीं है। घर लौटने के बाद नरोत्तम मुन्ना ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि वह कहीं बाहर नहीं गए थे। मोबाइल खराब होने की वजह से बंद था। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को नामांकन है। चार तारीख को उन्होंने बीडीसी मेंबरों की मीटिंग बुलाई है। अगर उनकी मीटिंग में 42 बीडीसी शामिल होते हैं तो सपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे। अगर प्रशासन और पुलिस ने पक्षपात नहीं किया तो चुनाव में जीत भी निश्चित रूप से हासिल करेंगे। उधर, सपा के अधिकृत प्रत्याशी पुरुषोत्तम गंगवार का दावा है कि ज्यादातर बीडीसी मेंबर उनके पक्ष में हैं। वर्तमान में नरोत्तम और पुरुषोत्तम दोनों ही सपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

बता दें नरोत्तम मुन्ना बीडीसी का चुनाव जीतने के बाद सपा से चौथी बार कुर्सी हथियाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच सपा की चयन कमेटी ने पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार के करीबी पुरुषोत्तम गंगवार को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित कर दिया। टिकट न मिलने से खफा मुन्ना ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी। भनक लगते ही जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार समेत तमाम नेताओं ने पुरुषोत्तम गंगवार और नरोत्तम मुन्ना को आमने-सामने कर समझौता भी कराया। पहले तो वह मान गए, लेकिन बाद में दोबारा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एक बार बात हो जाने के बाद नरोत्तम मुन्ना अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो लड़ें। मेरा समर्थन सपा के घोषित प्रत्याशी को होगा। - वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed