{"_id":"583889b34f1c1b983513c308","slug":"sp-rally-aims-to-raise-two-million-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की रैली में दो लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की रैली में दो लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
SP rally aims to raise two million people
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की मंडलीय रैली में दो लाख की भीड़ का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रत्येक विधानसभा से 25 हजार की भीड़ लाने की जिम्मेदारी चार स्तरों पर तय की गई। विधानसभा क्षेत्रों में विधायक की अगुवाई में नगरपालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन, विधानसभा प्रभारी, ब्लाक प्रमुख, बूथ प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य, बीडीए मेंबरों और पार्षदों को भीड़ जुटाने के लक्ष्य सौंपे गये। सपा नेताओं ने मंडलीय रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी दफ्तर में आयोजित बैठक में फरीदपुर विधायक डा. सियाराम सागर ने कहा कि नोटबंदी से किसान, मजदूर, व्यापारी और गरीब सब परेशान हैं। भाजपा के लिए ये फैसला आत्मघाती साबित होगा। बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि मंडलीय रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य सबको पूरा करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने कैंट प्रत्याशी, पार्षद और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से जनसंपर्क कर जुटने का आह्वान किया। बैठक में डा. अनिल शर्मा, डीसीबी चेयरमैन मलखान सिंह, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, संजीव यादव, हाजी गुड्डू, अरविंद गंगवार, भारती चौहान, राधा सोमवंशी, पार्षद राजेश अग्रवाल, गौरव सक्सेना आदि मौजूद थे।
शिवपाल ने बुलाई मीटिंग
सपा महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने बताया कि मंडलीय रैली की तैयारियों के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के पार्टी जिला और महानगर अध्यक्ष, जिला महामंत्रियों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायकों की मीटिंग बुलाई है। इसमें रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग नेताओं को तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
डा. सत्येंद्र की पीड़ा पर ली चुटकी
समाजवादी आजकल पार्टी में शीर्ष स्तर पर हुए विवाद की छाया को स्थानीय स्तर पर चुटकलों से काट रही है। सपा नेताओं के मिलन रोचक अंदाज में हो रहे हैं ताकि तनाव की छाया न रहे। सात दिसंबर को होने वाली सपा की मंडलीय रैली के सिलसिले में हुई बैठक में भी कुछ ऐसा हा हुआ। एक नेता ने अपनी पीड़ा बयां की इसी बहाने नेताओं ने मजाक मजाक में एक दूसरे पर खूब तीर चलाए।
डा. सत्येंद्र सिंह ने अपनी पीड़ा बतायी कि पार्टी के बड़े नेता उनको सामने से पुचकारते हैं और पीछे से गला रेतते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी 100 सेवा के लोकार्पण पर होने वाली सभा में उन्होंने बमुश्किल मंच का पास बनवाया लेकिन पार्टी के नेताओं ने ही उसे गायब करा दिया। बोले-सपा में पढ़े लिखे कम हैं। दो ही डॉक्टर हैं। इसलिए उनकी वैल्यू नहीं है। डा. सत्येंद्र की इस बात पर जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि हम पीछे से किसी का गला नहीं काटते। मेयर अच्छे सर्जन हैं। वह बढ़िया गला काटते हैं। वीरपाल बोले- अनिल शर्मा भी डॉक्टर हैं। इनके अलावा सपा में और भी बहुत से पढ़े लिखे लोग हैं। इसके बाद बारी थी मेयर डा. आईएस तोमर की। बोले- मैं पेशे से सर्जन जरूर हूं लेकिन गला काटने के पैसे लेता हूं। फ्री में किसी का गला नहीं काटता। तंज कसते हुए बोले- जिलाध्यक्ष जी (वीरपाल सिंह यादव) मुझसे भी अच्छे सर्जन हैं। वह बढ़िया गला काट लेते हैं। इस पर बैठक में ठहाके गूंज उठे।