Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP provides protection to criminals; under BJP rule, goons and mafias are in jail: Keshav

अपराधियों को संरक्षण देती है सपा, भाजपा के शासन में गुंडे-माफिया जेल में : केशव

Mon, 16 Nov 2026 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
SP provides protection to criminals; under BJP rule, goons and mafias are in jail: Keshav
बरेली। 'भाजपा का मूल संकल्प सबका साथ-सबका विकास है। 2012 से 2017 तक सपा के शासन में प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण दिया जाता था। पुलिस भी उनसे भयभीत रहती थी। भाजपा के शासन में अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और गुंडे-माफिया जेल में हैं।'''' ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। वह रविवार को एमबी इंटर कॉलेज में मेधावियों को सम्मानित करने के बाद आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एमएलसी बहोरन लाल मौर्य की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार ने गरीबों के कल्याण, युवाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं के सम्मान, देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनानी शुरू की तो अब सभी पार्टियां इसे भुनाने में जुट गई हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में सभी से योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले आतंकवादी हमलों के बाद भारत की प्रतिक्रिया सीमित रहती थी, लेकिन अब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भारत अब आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत है। ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का जिक्र किया। कहा, दुनिया के कई हिस्सों में तनाव से तेल और गैस की कीमतों पर दबाव है, पर देश में इसका असर नहीं है। कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद कर लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाएं बदल रही जिंदगी, महापुरुषों को भी सम्मान
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान, किसान सम्मान निधि से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता, लखपति दीदी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब तक देश के 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर बेहतर जिंदगी जी रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली रिदम शर्मा, बीए-एलएलबी में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली आरुषि मौर्य, एमटेक कंप्यूटर साइंस में गोल्ड मेडल पाने वाली भूमिका मौर्य, सिल्वर मेडल पाने वाली दीपिका मौर्य, एग्रोनॉमी में सुरेंद्र पाल मौर्य, अंग्रेजी विषय में नेट-2026 उत्तीर्ण करने पर सोनू कुमार कुशवाहा, कृषि में डॉ. राजेश मौर्य, कंप्यूटर साइंस में डॉ. विनय मौर्य, रसायन विज्ञान में पीएचडी अवॉर्ड होने पर डॉ. विशेष भरत गंगवार, एमएससी जूलॉजी में रेखा मौर्य, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी में उदिता सक्सेना व स्वाति गंगवार, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में सजल सक्सेना, एमएससी गृह विज्ञान में शालिनी यादव, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में यशी भारद्वाज, बीएससी गृह विज्ञान में यामिनी चौहान, एमए मनोविज्ञान में महिमा सिंह, एमएससी केमिस्ट्री में अमृता पटेल, बीटेक केमिकल में गोल्ड मेडल हासिल करने पर प्रियांशी पुष्पांक को सम्मानित किया गया। गणित विषय में एलटी प्रवक्ता पद पर चयनित हर्ष शाक्य, अंग्रेजी विषय में टीजीटी पद पर चयनित हेमराज मौर्य, नीट-2026 से राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त करने पर संस्कृति चौधरी, अखिलेश कुमार मौर्य, लोकेंद्र मौर्य, विशेष कुमार मौर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed