फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP of the siege of voters

सपा ने की वोटरों की घेराबंदी

Thu, 03 Mar 2016 01:37 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 विधान परिषद में रामपुर-बरेली सीट जीतने के लिए सपा तो जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुखी की तरह साम दाम दंड भेद की नीति पर खुल कर अमल कर रही है। बरेली जिले के कई ब्लाकों में सपा के नेताओं ने अपने अंदाज में वोटरों की घेराबंदी कर ली है। इसके उलट प्रत्याशी पीपी सिंह पटेल को अपने दम पर जूझना पड़ रहा है। चुनाव के एक दिन पहले भाजपा के बड़े नेता उनके दफ्तर तक गए और कुछ ने क्षेत्र में जाने की भी बात की लेकिन ब्लाकों में उनकी सक्रियता नहीं दिखाई दी। अब पीपी का समीकरण इस पर निर्भर है कि सपा के बड़े नेताओं से कितने अपने नाराजगी दिखाते हैं और गैरसपाई उन्हें कितना अपनापन दे सकते हैं। आईएमसी प्रत्याशी के पक्ष में मुस्लिम नेताओं के एकजुट होने से सपा के वोट कटने का भी उन्हें फायदा मिलेगा। अब अंत में खेल इस बात पर निर्भर करेगा कि सपा के नेता खर्च कितना करते हैं।  
विज्ञापन

आजम खां के बरेली आकर जिस तरह सपा नेताओं को कसा उसके बाद वे लोग भी सक्रिय हो गए जो जिलाअध्यक्ष और मेयर से खुश नहीं थे। सूत्रों ने बताया कि बहुत सारे सदस्य एक दिन पहले बाहर भी भेज दिए गए थे। इनको सुबह तक बरेली लाया जाएगा। कुछ पूर्व बीडीसी सदस्य सपा के लिए मुश्किल बने हुए हैं। वे आसानी से हाथ नहीं आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सपा ने अपने ब्लाक प्रमुखों को अंदरखाने अपने-अपने क्षेत्रों के वोटरों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी है। आईएमसी प्रत्याशी माधुरी साहू पर भी सपा और भाजपा दोनों की निगाहें लगी हुई हैं। आईएमसी कितने वोटरों को अपने पाले में कर पाएगी, भाजपा और सपा दोनों ही इसमें लाभ-हानि का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन


आखिरी दिन हरकत में आए भाजपा के नेता

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मोदी रैली के बहाने एमएलसी चुनाव को गंभीरता से न लेने वाले भाजपा के नेता बुधवार को मतदान से एक दिन पहले हरकत में दिखे। वह भी तब, जब अखबार में उनकी ओर से प्रत्याशी पीपी सिंह का साथ न देने की बात छपी। चुनाव में जुटे होने का संदेश देने के लिए डीडीपुरम स्थिति पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई गई और इसमें बैठे नेताओं ने फोटो खिंचाकर मीडिया वालों को भिजवा दिए। खास बात यह रही कि  केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल इस बैठक में साथ-साथ बैठे। नेताओं ने बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की लेकिन वोटरों के बीच उनके जाने की कोई सूचना फिर भी नहीं मिली। हालांकि प्रत्याशी पीपी सिंह ने दावा किया कि पार्टी के सारे नेताओं ने वोटरों से संपर्क भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक से आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, बहोरनलाल मौर्य आदि नेता नदारद रहे।  सांसद धर्मेंद्र और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह की ओर से वोटरों के बीच जाने और चुनाव में जुटे होने का दावा किया गया। बैठक में पीपी सिंह ने नेताओं से कहा कि जीत की पूरी उम्मीद है, वोटरों को उनके साथ लाने के लिए कोशिश करने की जरूरत है। बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह  शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया और चुनाव संयोजक राजन सक्सेना आदि बैठक में मौजूद रहे।

बनाया कंट्रोल रूम
बरेली। पीपी सिंह के चुनाव कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि जहां कहीं धांधली की कोशिश हुई पार्टी के कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला करेंगे। इसके लिए भाजपा ने प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर प्रमुख नेताओं की ड्यूटी लगाई है, साथ ही चुनाव कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाकर छह नेताओं के नंबर जारी कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं से कहा है कि गड़बड़ी की स्थिति में कंट्रोल रूम पर फोन करेंगे तो पूरी पार्टी पहुंच जाएगी।


आईएमसी के कार्यक्रम को रोका

स्वार (रामपुर)। नगर के सैनी मोहल्ला स्थित विदाई पैलेस में आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की अध्यक्षता में पार्टी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रधान, सभासद, पूर्व बीडीसी सदस्यों की बैठक का कार्यक्रम होना था। आयोजकों ने जलपान की व्यवस्था की थी। इसकी भनक एसडीएम अभय गुप्ता को लगी तो उन्होंने कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी को पुलिस बल सहित विदाई पैलेस बुला लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजकोें से कार्यक्रम की अनुमति दिखाने को कहा, लेकिन कोई भी अनुमति नहीं दिखा पाया। इस पर एसडीएम ने कार्यक्रम को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आयोजकों सहित वहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए भोजन व अन्य सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed