फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sp mla buliding sealed by bda

बीडीए अभी छोड़ेगा नहीं... शहजिल के फार्म हाउस, दो बैंक्वेट हॉल, मार्केट को भी नोटिस

Sat, 09 Apr 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
sp mla buliding sealed by bda
बरेली। बीडीए अभी भोजीपुरा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम का पीछा छोड़ने के मूड में नहीं है। बृहस्पतिवार को उनका पेट्रोल पंप गिराने के बाद अब उनके दो बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस और मार्केट पर नोटिस जारी कर उनका नक्शा मांगा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के खिलाफ बिगड़े बोल सपा विधायक शहजिल इस्लाम को और भी भारी पड़ सकते हैं। बीडीए ने बृहस्पतिवार को परसाखेड़ा स्थित उनके पेट्रोल पंप को ध्वस्त कर दिया था। अब उनके दूसरे प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बीडीए ने शुक्रवार को उनके दो बैंक्वेट हॉल नई बस्ती में मूर्ति नर्सिंग होम के पास स्थित करामत उल्ला (केयू) और सीबीगंज में आरबी के साथ शहदाना स्थित उनके मार्केट करामत उल्ला (केयू) को नोटिस जारी किया गया है। इस मार्केट में करीब 25 दुकानें हैं।
विज्ञापन

इसके साथ परसाखेड़ा स्थित उनके फार्म हाउस को भी नोटिस जारी किया गया है। यह फार्म हाउस ध्वस्त किए गए पेट्रोल पंप से सटा हुआ है। इसी फार्म हाउस में उनका आवास भी बना हुआ है जिसमें उनका परिवार रह रहा है। बीडीए ने इन सभी इमारतों पर शाम को नोटिस चस्पा कर दिया था लेकिन सुबह होते-होते निर्माणकर्ता की ओर से नोटिस हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव की संपत्तियों पर भी मंडराया खतरा
सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने दो अप्रैल को आकाशपुरम कॉलोनी में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था। बताया जा रहा है कि इस कार्यालय का मानचित्र भी बीडीए से स्वीकृत नहीं है। संजीव सक्सेना का एक स्कूल है, इसके अलावा पीलीभीत बाईपास पर स्थित एक होटल में भी उनकी हिस्सेदारी है। बीडीए इन तीनों इमारतों पर उन्हें भी नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही नोटिस जारी कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सुनवाई का देंगे पर्याप्त समय
बीडीए के मुताबिक नोटिस जारी कर मानचित्र मांगे गए हैं। इसके लिए निर्माणकर्ता को पर्याप्त समय दिया जाएगा। सुनवाई की तिथि तय की जाएगी और उसके बाद नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
अब बोले- मुझे कुछ नहीं कहना
सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने बीडीए की कार्रवाई पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्हें इस बारे में कुछ कहना भी नहीं है।
सामान्य प्रक्रिया के तहत नोटिस
सिर्फ शहजिल इस्लाम के प्रतिष्ठान को नोटिस जारी नहीं किया गया है। शहर में सैकड़ों नोटिस जारी हुए हैं। एक साल में करीब सात हजार से अधिक नोटिस जारी कर बीडीए कार्रवाई कर चुका है। बीडीए की ओर से लोगों से अपील भी है कि यदि आपका मानचित्र पास नहीं है तो उसे पास कराइए। नियमानुसार निर्माण कार्य करें। अवैध निर्माण न करें। - जोगिंदर सिंह, वीसी, बीडीए
विधानसभा में गूंजेगा सपा विधायक पर कार्रवाई का मामला
बरेली। सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को गिराने की कार्रवाई को सपा मुद्दा बनाएगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शहजिल से उनके आवास पर मुलाकात कर पेट्रोल पंप से संबंधित दस्तावेज लिए हैं। इस बारे में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जानकारी देंगे जिसके बाद इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।
अखिलेश यादव के कहने पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे बरेली पहुंचकर शहजिल इस्लाम से उनके आवास पर जाकर मिले और इस प्रकरण में उनका साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को विधानसभा में उठाएगी और सरकार से पूछेगी कि जब पेट्रोल पंप बन रहा था, उस समय प्रशासन कहां था। बिना नक्शा पास कराए पेट्रोल पंप नहीं बनते हैं। यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है। इस मामले को पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा में उठाकर सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि वह इन दस्तावेजों को राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौपेंगे।

चुनाव की तैयारियों पर की बैठक
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार की सुबह पार्टी नेताओं के साथ चौपुला चौराहे से पहले एक होटल में बैठक की। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कहा, मतदान केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ता डटे रहे। भाजपा बूथ कैप्चरिंग करेगी। किसी भी हाल में ऐसा नहीं होने देना है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता चौकन्ने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed