फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leaders Tabassum slams officials on encroachment drive

सपा नेता तबस्सुम ने मंत्री खन्ना के नाम पर हड़काया तो थमा ‘पंजा’

Thu, 26 Apr 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 26 Apr 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
SP leaders Tabassum slams officials on encroachment drive
tabassum
नगर निगम की टीम बुधवार को मीरा की पैठ में अवैध कब्जे हटाने पहुंची। इस दौरान जब सपा नेता तबस्सुम खान निगम टीम को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से बात कराने को कहकर हड़काने लगीं। इसके बाद निगम की टीम सिर्फ उनकी दुकानों की सीढ़ियां तोड़कर लौट आई और अभियान बीच में ही थम गया। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन मकान-दुकानों के चबूतरे-स्लैब आदि ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को मीरा की पैठ से जगतपुर तिराहे तक अभियान चलाया जाना था। टीम ने दोनों ओर से सड़क बंद कराकर पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू की। सबसे पहले नारायण दास औषधि भंडार के सामने गट्टूमल फ्रेंचाइजी की दुकानों का फर्श तोड़ा गया। इसके बाद टीम दुकानों के चबूतरे उखाड़ते हुए आगे बढ़ी। सड़क पर बनी टेलर मोहम्मद असलम की दुकान भी धराशाई कर दी गई। पास ही एक अन्य मकान में दो मंजिल तक अवैध कब्जा हटाया गया। इस मकान का करीब चार फुट हिस्सा सड़क की ओर निकला हुआ था। कुछ अन्य मकानों एवं दुकानों के चबूतरे ध्वस्त करके जब टीम सपा नेता तबस्सुम खान के मार्केट पर पहुंची। टीम के कार्रवाई शुरू करने से पहले ही तबस्सुम निशान न लगे होने की बात कहकर टीम को धमकाने लगीं। निगम के ड्राफ्टमैन हसन पर भी साठगांठ का आरोप लगाया। अतिक्रमण टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने जब दुकानें अवैध होने की बात कही तो तबस्सुम ने उन्हें धमकाया, ‘सुरेश खन्ना से बात कराऊं।’ इसके बाद निगम का बुलडोजर रुक गया और आगे भी बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गया। इस दौरान अनुज कुमार, आनंदस्वरूप, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गली में कई जगह नहीं लगाए निशान
मीरा की पैठ में कुछ दुकानों पर 20 फुट तक अवैध कब्जे के निशान लगाए गए हैं जबकि कुछ जगह ऐसी हैं, जिन पर कब्जा साफ दिखने के बावजूद निशान नहीं लगाया गया है। ऐसा ही कब्जा सपा नेता तबस्सुम खान का भी है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने निगम में ड्राफ्टमैन हसन पर साठगांठ के आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं रोईं तो तीसरी बार मिली मोहलत
मीरा की पैठ में पूर्व पार्षद मो. हनीफ के अब्दुल्लागंज मार्केट में नाले पर दुकानें और मकान बना लिया गया है। दो बार निगम टीम इस कब्जे को हटाने की मोहलत दे चुकी है, मगर इसे नहीं तोड़ा गया। बुधवार को टीम ने पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू की तो घर की महिलाएं रोने लगीं, इसके बाद टीम ने तीसरी बार फिर मोहलत दे दी।

कटरा चांद खां में खुद कब्जे तोड़ने में जुटे नाली में मलबा गिरने से हुआ जलभराव
निगम टीम ने कटरा चांद खां में बालजती तक कब्जे हटाने के 28 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। लाल निशान भी लगा दिए हैं। इसकी चपेट में कांग्रेस नेता दिनेश दद्दा, शराब कारोबारी घीसू खां, निगम के उपनेता छंगामल मौर्य, भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य समेत कई रसूखदारों के मकान आए हैं। बुधवार को जब अमर उजाला टीम यहां पहुंची तो इन रसूखदारों को छोड़कर अधिकांश अपने कब्जे खुद ही तोड़ने शुरू कर दिए थे। तोड़फोड़ के बाद मलबा नाली में गिरने से मौर्या मंदिर के पास जलभराव हो गया है।


राजेंद्रनगर में खुद सीवर लाइन से हटाने लगे कब्जे
शनिवार को राजेंद्रनगर के सी ब्लॉक पटेलनगर में अभियान चला था। इस दौरान चार मकान सीवर लाइन पर बने थे। इन्हें तोड़ने के लिए चार दिन की मोहलत दी गई थी। इसमें दो घरों ने सीवर लाइन से कब्जे हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed