फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leaders gave memorandum to SSP demand for action against Mahant Rajudas in Bareilly

Bareilly News: महंत राजूदास पर कार्रवाई की मांग, सपा नेताओं ने एसएसपी को दिया ज्ञापन

Fri, 24 Jan 2025 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 04:05 PM IST
सार

बरेली में सपा पदाधिकारी शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन दिया, जिसमें राजूदास पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

विज्ञापन
SP leaders gave memorandum to SSP demand for action against Mahant Rajudas in Bareilly
एसएसपी दफ्तर में खड़े सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले महंत राजूदास के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सपा नेता राजूदास के विरुद्ध एफआईआर करने के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बरेली में शुक्रवार को सपा पदाधिकारी एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन दिया, जिसमें राजूदास पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान तमाम सपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने एसएसपी दफ्तर में ज्ञापन देकर महंत राजूदास के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि महंत राजूदास के बयान से स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। महंत की पोस्ट से देश में नफरत फैलाने और आपस में झगड़ा कराने का काम किया जा रहा है। इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed