{"_id":"65625dac10441e738109f0ba","slug":"sp-leader-grabbed-rs-5-lakh-from-a-farmer-on-the-pretext-of-getting-him-land-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-1095-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा नेता ने जमीन दिलवाने का झांसा देकर किसान से पांच लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा नेता ने जमीन दिलवाने का झांसा देकर किसान से पांच लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 26 Nov 2023 03:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:54 PM IST
सार
गांव पचदौरा कला निवासी शब्बर खां ने सपा नेता रहमत खां पर जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोजीपुरा क्षेत्र का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा इलाके में एक किसान को जमीन दिलवाने का झांसा देकर सपा नेता ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। अब जमीन का दाखिल खारिज करवाने के नाम पर दस लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पचदौरा कला निवासी शब्बर खां ने बताया कि गांव डहिया निवासी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहमत खां से उनकी पहचान है। 10 जनवरी, 2021 को रहमत खां उनके घर आए थे और उनसे अलीनगर पचदौरा में 15 बीघा जमीन दिलवाने का झांसा दिया। बतौर उधार उनसे पांच लाख रुपये मांगे। शब्बर खां के मुताबिक रहमत खां ने कहा कि जब जमीन का बैनामा कराओगे, तभी वह रुपये लौटा देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले, बरेली के युवक से किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
शब्बर खां ने 18 जनवरी, 2021 को दो लाख नकद और तीन लाख के दो चेक दिए थे। कुछ समय बाद उन्होंने बैनामा कराया तो रहमत से रुपये मांगे। रहमत खां ने कहा था कि पहले बैनामा करा लो वह रुपये कुछ समय बाद लौट देंगे। आरोप है कि बाद में रुपये मांगने पर रहमत खां ने जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए 10 लाख रुपये और मांगे। रुपये न देने पर दाखिल खारिज न होने देने की धमकी दी।
इसके बाद पुलिस अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सपा नेता रहमत खां के खिलाफ धोखाधड़ी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।