फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader Azam Khan said warning

सपा नेताओं को आजम खां ने दी चेतावनी

Mon, 29 Feb 2016 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 29 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
सपा के एमएलसी प्रत्याशी घनश्याम लोधी के पक्ष में चुनावी सभा करने आए कैबिनेट मंत्री आजम खां ने टिकट बदलने का ठीकरा बरेली के नेताओं के सिर फोड़ा। कहा कि वह तो ट्रेन से रामपुर जा रहे थे। ये  (पूर्व सांसद सर्वराज) ट्रेन में चढ़ गए और एक घंटे तक लगे रहे। इनकी कुछ बातें वाजिब थीं। सियासत में मान रखना चाहिए। बरेली के नेताओं ने जब घंटा उनके गले में डाला है तो बजाना भी पड़ेगा।
विज्ञापन

आईएमए हाल में सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधान, बीडीसी और पार्षदों की मीटिंग में आजम खां ने एमएलसी टिकट को लेकर चली अंदरूनी उठापटक से भी पर्दा उठाया। कहा कि उन्होंने तो एमएलसी के टिकट के लिए पर्ची भी डलवाई थी लेकिन वह भी घनश्याम लोधी की निकली। मुकद्दर कहां ले जाओगे। आजम खां ने साफ कहा कि एमएलसी बनने के बाद भी घनश्याम लोधी किसी को सोने के कंगन नहीं पहना देंगे क्योंकि एमएलसी में इतना पैसा नहीं मिलता लेकिन वह कोई ऐसा भी काम नहीं करेंगे जिससे सबको शर्मिंदा होना पड़े। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, मेयर डा. आईएस तोमर, सर्वराज सिंह समेत तमाम नेताओं की ओर इशारा करते हुए आजम ने कहा कि आपने जो घंटे उनके गले में डाला है, अगर वह नहीं बजा तो किसी को छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन

आईआईए पर भी टिप्पणी
आजम खां ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) पर तीखी टिप्पणी कर दी। कहा कि ये संगठन होटलों और क्लबों में शराब और नाच गानों की पार्टी करता है। इन पर समाज को ठीक करने की जिम्मेदारी है, वही गंदगी फैला रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed