{"_id":"60e4aca08ebc3eccca2e4dfe","slug":"sp-leader-and-police-informer-arrested-in-firing-case-bareilly-news-bly4521940161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में सपा नेता और पुलिस का मुखबिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग मामले में सपा नेता और पुलिस का मुखबिर गिरफ्तार
विज्ञापन
फायरिंग का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कुल मिलाकर 20 लोगों पर एफआईआर, पुलिस ने लगाईं गंभीर धाराएं
विज्ञापन
सोमवार रात मामूली विवाद के बाद नैनीताल रोड पर की थी फायरिंग
बरेली। बाइक टकरा जाने के मामूली विवाद के बाद नैनीताल रोड पर सरेआम फायरिंग कर पांच लोगों को घायल कर देने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने सपा नेता जुनैद अली उर्फ लकी शाह और पुलिस के मुखबिर फुरकान उर मोंटू को नामजद कर 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लकी शाह और मोंटू दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
सोमवार रात करीब नौ बजे बानखाना में रहने वाला मोंटू केडीईएम इंटर कॉलेज के पास नासिर की वर्कशॉप पर अपनी बाइक सही करा रहा था। इसी दौरान शाहबाद का सपा नेता लकी शाह वहां पहुंचा जिसकी बाइक से मोंटू की बाइक में टक्कर लग गई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से मोंटू के साथ नैनीताल रोड पर गुजर रहे राहगीर अजहर, शाहिद, सूफियान और जोया फातिमा घायल हो गईं थीं। पुलिस के मुताबिक लकी शाह और मोंटू पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अज्जी भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। दूसरे आरोपियों पर भी मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरोगा ने लिखाई रिपोर्ट, 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट लगा
फायरिंग के दौरान नैनीताल रोड पर भगदड़ मच गई थी, साथ ही आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं। जब पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बात कही तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसके बाद दरोगा विजय पाल सिंह की ओर से बानखाना निवासी मोंटू, सूफियान, शाहबाद के लकी शाह, हाजी इमरान नासिर मिस्त्री संवाद और दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात मामूली विवाद के बाद नैनीताल रोड पर की थी फायरिंग बरेली। बाइक टकरा जाने के मामूली विवाद के बाद नैनीताल रोड पर सरेआम फायरिंग कर पांच लोगों को घायल कर देने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने सपा नेता जुनैद अली उर्फ लकी शाह और पुलिस के मुखबिर फुरकान उर मोंटू को नामजद कर 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लकी शाह और मोंटू दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।