{"_id":"570024a74f1c1b9d02f0012c","slug":"sp-leader-absent-from-the-monthly-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की मासिक बैठक से बड़े नेता नदारद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की मासिक बैठक से बड़े नेता नदारद
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
सपा की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पार्टी के अधिकतर बड़े नेता नदारद रहे। चाराें विधायकों के अलावा संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी नहीं पहुंचे। पूरी बैठक केवल बिथरी विधानसभा और साइकिल यात्रा की तैयारी तक सिमटकर रह गई। 18 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक विधानसभा स्तर पर निकलने वाली साइकिल यात्रा के जरिए सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने 18 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकालकर सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए चार अप्रैल को विधानसभा स्तर पर प्रभारी दोबारा बैठक कर पांच से सात पदाधिकारियों की टीम गठित करें। प्रत्येक गांव में कम से कम दो घंटे रुककर बरेली-बागेश्वर मार्ग, बदायूं रोड फोरलेन निर्माण, कुदेशिया फाटक फोरलेन और लोहिया आवासों समेत सरकार की योजनाओं के बारे में जरूर बताएं। पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने कहा कि अब गुटबाजी खत्म कर चुनाव लड़ाने का वक्त आ गया है। महानगर अध्यक्ष जफरबेग ने कैंट और शहर में साइकिल यात्रा संचालन कमेटी बनाने की बात कही। दर्जा मंत्री साधना मिश्रा, आबिद खां, प्रदेश सचिव डा. जाहिद खां, प्रमोद विष्ट, हाजी इस्लाम बब्बू, वीरेंद्र सिंह गंगवार आदि ने भी प्रकाश डाला। बैठक में जाहिद हुसैन गुड्डू, हरिशंकर यादव, संजीव यादव, खलील अहमद, भारती चौहान, राधा सोमवंशी, कमलेश रत्नाकर, पार्षद राजेश अग्रवाल, अशोक यादव और ध्रुव चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
बड़े नेता अनुपस्थित
विधायक शहजिल इस्लाम, भगवतसरन गंगवार, अताउर्रहमान और सियाराम सागर समेत पार्टी के संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। बिथरी को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा तक नहीं हुई। विधायक अताउर्रहमान ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के लड़के की शादी के रिसेप्शन में दिल्ली आए हुए हैं। अन्य विधायकों ने भी बाहर होने की बात कही।