फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP KC Goswami examined the policemen at the picket in Hardoi

Hardoi: एसपी केसी गोस्वामी ने पिकेट पर की पुलिसकर्मियों की जांच, बाइक से सुबह-सुबह किया औचक निरीक्षण

Sun, 31 Dec 2023 06:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: श्याम जी. Updated Sun, 31 Dec 2023 06:33 PM IST
सार

एसपी केसी गोस्वामी ने हरदोई में पिकेट पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की जांच की। औचक निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात मिले।
 

विज्ञापन
SP KC Goswami examined the policemen at the picket in Hardoi
बाइक पर निकले एसपी ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाली पिकेट पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की जांच शनिवार तड़के एसपी केसी गोस्वामी ने की। बाइक पर हेलमेट लगाकर निकले एसपी जब पिकेट ड्यूटी पर पहुंचे तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि औचक निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात मिले।

विज्ञापन


एसपी केसी गोस्वामी शनिवार तड़के बाइक से रेलवेगंज चुंगी, राधानगर चौकी, लखनऊ चुंगी, जिंदपीर चौराहा, डीएम चौराहा व सिनेमा चौराहा पर लगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करने निकले। इस दौरान शहर के सिनेमा चौराहे के पास उन्हें सीओ सिटी अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल संजय पांडेय भी गश्त करते मिले। एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed