फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP investigation team saw the building for an hour

सपा जांच दल ने एक घंटे तक देखा भवन, उठाया सवाल, यह तोड़ा तो सामने वाला क्यों छोड़ा

Mon, 25 Apr 2022 07:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
SP investigation team saw the building for an hour
निगोही में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के आवास पर हुई तोड़ फोड़ की जांच करने पहुंचा समाजवादी पार? - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा छोड़ सपा में जाने वाले पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू के भवन के अवैध कब्जे को बुलडोजर से तोड़े जाने के बाद सियासत गर्मा गई। जनपद से हाईकमान तक रिपोर्ट पहुंचने के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पहुंचे जांच दल ने एक घंटे तक निरीक्षण किया। अभिलेख देखने के बाद आरोप लगाया कि जब एक ही रकबा है तो सामने वाला पड़ोस का भवन क्यों छोड़ दिया। इस मामले को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री शशांक वर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, शशांक यादव, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, राजेश वर्मा, रणंजय यादव व कपिल सिंह वर्मा आदि रोशन लाल वर्मा के आवास पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक जानकारी लेने के बाद थाने के सामने पूर्व विधायक की पुत्रवधू रुचि वर्मा के तोड़े गए भवन को देखा। प्रतिनिधि मंडल ने गाटा संख्या का मिलान भी किया। करीब एक घंटे तक जांच के बाद सपा नेताओं ने सवाल उठाया कि जब गाटा संख्या एक है तो पड़ोस वाले भवन को क्यों छोड़ा गया।
विज्ञापन

इसी गाटा संख्या पर बने थाने के आवासीय क्वार्टर क्यों छोड़ दिए। अकेले पूर्व विधायक की पुत्रवधू के भवन को बदले की भावना से गिराया गया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि रोशनलाल वर्मा जब भाजपा में थे तो कार्रवाई या रोक-टोक क्यों नहीं हुई। सपा में आते ही वह गलत हो गए। उन्होंने उस समय कार्यरत रहे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जाएगी। इस मामले को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा। इस दौरान अती उल्ला सिद्दीकी, संजीव वर्मा, गायत्री वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन को गलत जेल भेजा
सपा नेताओं ने कार्यकर्ता पवन वर्मा को जेल भेजे जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदान वाले दिन हुए विवाद में किसी अन्य पवन से विवाद हुआ था, जबकि पुलिस ने बदले की भावना से सपा कार्यकर्ता पवन वर्मा को जेल भेज दिया।
डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बोले- पहले नोटिस नहीं दिया तो अब दे दो
निगोही में जांच के बाद सपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम उमेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू के भवन को गिराने का नोटिस नहीं दिया गया। पहले नोटिस नहीं दिया तो कब से कम अब ही दे दो, जिससे पता चल सकें कि क्या आपत्ति है। बोले-250 स्क्वॉयर फुट जमीन सरकारी होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। जांच में करीब 2200 स्क्वॉयर फुट तोड़फोड़ कर नुकसान किया।
उसी गाटा संख्या की दूसरी इमारतों को छुआ तक नहीं है। उन्होंने कहा कि रोशनलाल वर्मा ने साढ़े तीन बीघा जमीन में पहले ही डेढ़ बीघा जमीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए दी थी। वह 250 स्क्वॉयर फुट जमीन को क्यों कब्जा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को बिना सुने ही कार्रवाई की गई। सपा नेताओं ने जांच की मांग की है।
यादव बंधु ने बनाई दूरी, नीरज, उपेंद्र भी नहीं पहुंचे
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा के पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू ने दूरी बना ली। एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बड़े भाई पूर्व विधायक राजेश यादव को प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं करने पर सवाल खड़ा करते हुए पोस्ट डालकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने जिला स्तर के पदाधिकारियों से संपर्क कर आपत्ति भी की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व एमएलसी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे।
सोमवार को जांच दल में वह शामिल नहीं हुए। उनके साथ जलालाबाद के पूर्व प्रत्याशी नीरज मौर्या, पुवायां के प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह का नहीं पहुंचना भी चर्चा का विषय बना रहा। इस बारे में पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने बताया कि कुछ व्यक्तिगत कारणों से पूर्व एमएलसी नहीं पहुंच पाए हैं। पूरी पार्टी एकजुटता के साथ रोशलाल वर्मा के मामले को उठा रही है।
रिंकू का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसलिए नहीं आए
-अमित यादव रिंकू का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह नहीं पहुंच सकें थे। नीरज मौर्या इलाहाबाद में तेहरवी में गए हैं। उपेंद्र पाल लखनऊ में हैं। इसलिए वह जांच दल में शामिल नहीं हो पाए हैं। पूरी पार्टी एकजुटता के साथ कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। -तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा।
आजम को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ी जाएगी लड़ाई
सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने आजम खां द्वारा सपा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इनकार करने पर कहा कि सपा आजम खां की लड़ाई हर स्तर पर लड़ रही है। अखिलेश यादव विधानसभा में मामले को उठाएंगे। उन्हें न्याय दिलाने के लिए जहां भी दरवाजा खटकाना होगा, उससे पीछे कदम नहीं हटाया जाएगा।

डॉ. राजपाल कश्यप ने फोन पर बताया कि आजम खां को जेल से बाहर लाने के लिए पूरी तरह से तैयारी हो गईं। उनकी न्यायिक लड़ाई पार्टी लड़ेगी। मुस्लिम नेताओं द्वारा लगातार पार्टी से दूरी बनाने और उपेक्षा का आरोप लगाए जाने के सवाल पर बोले कि मुस्लिम सपा और अखिलेश यादव के साथ ही हैं। संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के एक नेता का वीडियो वायरल हुआ। उनका वीडियो सभी ने देखा। उन पर कार्रवाई नहीं हुई, पर रोशन लाल वर्मा पर बदले की भावना के साथ कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed