{"_id":"61099b668ebc3eaaa8061e5b","slug":"sp-demonstrated-against-inflation-unemployment-bareilly-news-bly4552047167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अर्ध नग्न होकर पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक सपाइयों ने निकाली रैली
विज्ञापन
बरेली। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। अर्धनग्न होकर पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बेरोजगारी, फीस बढ़ोत्तरी, अपराध और कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग की।
कार्यकर्ता सुबह करीब ग्यारह बजे से पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। जिलाध्यक्ष अगम मौर्या और महानगर अध्यक्ष ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से नारेबाजी करते हुए अर्धनग्न कार्यकर्ता पटेल चौक के रास्ते से चौकी चौराहा और दामोदर पार्क होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अगम मौर्या ने कहा कि देश में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी होती जा रही है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम आदमी के घर का बजट बिगड़ चुका है। रिक्त पड़े सरकारी पदों पर नियुक्तियां ना होने के कारण प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन में सपा के सभी फ्रंटल संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर गजेंद्र कुर्मी, भुवनेश यादव, अहमद खान, वसीम चौधरी, मुकेश यादव, अमर काले, अतुल पाराशरी समेत अन्य मौजूद रहे।