UP Nikay Chunav 2023: जानिए कौन हैं संजीव सक्सेना, जिन्हें सपा ने बरेली में मेयर पद का बनाया प्रत्याशी
यादव और मुसलमानों को सपा का पारंपरिक वोटर का जाता है। बरेली में कायस्थ वोटों में सेंध लगाकर भाजपा को टक्कर देने के लिए सपा ने बड़ा दांव खेला है। सपा ने संजीव सक्सेना को मेयर प्रत्याशी बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना को टिकट देकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया। कई पुराने नामों पर मंथन चल रहा था मगर सभी को दरकिनार कर पार्टी ने उन्हें मैदान में उतार दिया। सपा के जातीय समीकरणों में संजीव सक्सेना सबसे फिट साबित हुए।
यादव और मुसलमानों को सपा का पारंपरिक वोटर का जाता है। बरेली में कायस्थ वोटों में सेंध लगाकर भाजपा को टक्कर देने की तैयारी है। अब तक राजनीतिक पंडित पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के नाम की चर्चा कर रहे थे, हालांकि उन्होंने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था।
नए चेहरे पर दांव खेल लोकसभा की तैयारी
सपा ने नए चेहरे पर दांव खेलकर लोकसभा की तैयारी भी कर ली है। कायस्थ वर्ग को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। मौजूदा राजनीति में भाजपा के पास कायस्थ नेताओं में सदर विधायक राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना बड़े नेता हैं। पहले वह सपा में भी रह चुके हैं। अब काफी समय से भाजपा में है।
UP Nikay Chunav: बरेली में डॉ कुलभूषण त्रिपाठी होंगे कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी, शाहजहांपुर में निकहत इकबाल
2019 में ली थी सपा की सदस्यता
पीलीभीत रोड निवासी संजीव सक्सेना उप्र राज्य भंडारण निगम में कार्यरत थे। 2019 में सेवानिवृत्त होकर सपा की सदस्यता ली। सपा में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे और इसके बाद उन्हें पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष बनाया था।शहजिल इस्लाम के विधायक बनने के बाद संजीव सक्सेना ने उनका स्वागत कार्यक्रम किया था। उसी स्वागत कार्यक्रम में शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उसमें शहजिल इस्लाम व संजीव सक्सेना समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी समय से संजीव सक्सेना चर्चा में आए थे।
जल्द होगी संगठन की घोषणा
समाजवादी पार्टी ने बरेली में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा नहीं की है, जबकि अन्य कई जनपदों में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। कायस्थ समाज से मेयर प्रत्याशी की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष के पद पर यादव बिरादरी का दावा मजबूत हो गया है। कुछ पुराने नेता इस पर पद पर अपना दावा भी पेश कर रहे हैं। इस पर सपा के शीर्ष नेतृत्व को जातिगत गणित समझाया जा रहा है।