फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   congress candidates declared for mayor seat in Bareilly and Shahjahanpur

UP Nikay Chunav: बरेली में डॉ कुलभूषण त्रिपाठी होंगे कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी, शाहजहांपुर में निकहत इकबाल

Sun, 16 Apr 2023 04:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 04:33 PM IST
सार

कांग्रेस ने नगर निगम बरेली में डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। शाहजहांपुर में निकहत इकबाल को टिकट दिया है। शाहजहांपुर में पहली बार मेयर पद का चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन
congress candidates declared for mayor seat in Bareilly and Shahjahanpur
बरेली से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कांग्रेस ने रविवार शाम मेयर सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए केबी त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस के रणनीतिकारों की निगाहें शहर के 50 हजार ब्राह्मण मतदाताओं पर हैं। उनका मानना है कि मुस्लिम वोट उन्हें मिलेंगे, इसके अलावा पिछड़े वोटों को साथ लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस को मेयर पद पर आठ आवेदन मिले थे। इसमें एक आवेदक मोहम्मद खालिद की मृत्यु के बाद सात आवेदन रह गए थे। उन्हीं सात में से पैनल ने तीन के नाम भेजे थे। रविवार को पार्टी ने केबी त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगा दी। केबी त्रिपाठी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं और दो साल से पार्टी से जुड़े हैं। वह शहर में एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं।
विज्ञापन

बरेली में सपा ने संजीव को दिया टिकट 

बरेली में सपा भी अपने प्रत्याशी के नाम को घोषणा कर चुकी है। सपा ने निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना को टिकट दिया है। कई पुराने नामों पर मंथन चल रहा था मगर सभी को दरकिनार कर सपा ने उन्हें मैदान में उतार दिया। उधर, भाजपा ने अभी अपने मेयर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव 

शाहजहांपुर में कांग्रेस ने नगर निगम में मेयर पद के लिए मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव खेला है। रविवार दोपहर को उनके नाम की घोषणा कर दी गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस ने पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इकबाल अंसारी की पत्नी निकहत इकबाल को प्रत्याशी घोषित किया है।

पालिकाध्यक्ष का लड़ चुकी हैं चुनाव 

दसवीं पास निकहत इकबाल ने 1996 में महिला सीट होने पर शाहजहांपुर नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। तब वह दूसरे नंबर पर रहीं थीं। उनके बेटे अनस इकबाल सपा में अल्पसंख्यक सभा में राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। निकहत ने सपा में टिकट पाने को आवेदन भी किया था। सपा से अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर अनस इकबाल ने लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed