फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP councilors started Sadbhavna Yatra, raised public issues

Bareilly News: सपा पार्षदों ने शुरू की सद्भावना यात्रा, जनता के मुद्दे उठाए

Wed, 28 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
SP councilors started Sadbhavna Yatra, raised public issues
बरेली। नगर निगम सदन के दो साल पूरे होने पर सपा पार्षदों ने जनता के मुद्दे उठाए। पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय से मंगलवार को दोपहर संवाद और सद्भावना यात्रा शुरू की। यात्रा कालीबाड़ी, सिकलापुर, आजमनगर, राजेंद्र नगर, गिहार बस्ती व चौपुला क्षेत्र में पहुंची। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि शपथ लेने के बाद महापौर उमेश गौतम ने 100 दिन के भीतर बाकरगंज को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ। सुप्रिया ऐरन ने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना तो दिखाया पर कई वार्डों में जमीनी हकीकत नहीं बदल सकी। पूर्व महापौर डॉ. आईपीएस तोमर, बहेड़ी के विधायक विधायक अता-उर-रहमान, सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, मयंक शुक्ला मोंटी, अगम मौर्य, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना,शमीम अहमद, गुलबशर अंसारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed