फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP-CO summoned to court for filing incomplete chargesheet in bareilly

Bareilly News: अधूरी चार्जशीट दाखिल करने पर एसपी और सीओ तलब, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Sat, 05 Oct 2024 01:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले अधूरी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। इस पर कोर्ट ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी को नोटिस जारी कर तलब किया है।  

विज्ञापन
SP-CO summoned to court for filing incomplete chargesheet in bareilly
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दहेज हत्या के मामले में अधूरी चार्जशीट दाखिल करने पर अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी को नोटिस जारी कर तलब किया है। कोर्ट ने दोनों से सात अक्तूबर को कारण स्पष्ट करने के लिए कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ विवेचना के पर्यवेक्षण में लापरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया जाए।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले की विवेचना सीओ नवाबगंज ने की थी। मामले में 19 अगस्त को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। आरोपी जेल में बंद हैं। कोर्ट ने सुनवाई शुरू की तो पाया कि चार्जशीट पर विवेचक/सीओ और एसपी उत्तरी के स्पष्ट हस्ताक्षर और दिनांक तक नहीं हैं। 
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आपने महिला अपराध संबंधी गंभीर मामले में घोर लापरवाही की है। कोर्ट ने नोटिस की एक प्रति एडीजी को भेजने का आदेश भी दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बलवा मामले में पेश नहीं हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष
बलवा के मामले में गवाही के लिए तत्कालीन थानाध्यक्ष शेरगढ़ अखिलेश यादव के पेश न होने पर कोर्ट ने एसएसपी सीतापुर को निर्देशित किया है कि वह 17 अक्तूबर को उनकी कोर्ट में पेशी सुनिश्चित कराएं।

शेरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2015 में अहमद हुसैन आदि के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। विवेचना के बाद तत्कालीन एसओ अखिलेश यादव ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या नौ अविनाश कुमार सिंह कर रहे हैं। बार-बार नोटिस के बाद भी विवेचक कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनकी तैनाती फिलहाल सीतापुर में है। अब कोर्ट ने एसएसपी सीतापुर को निर्देशित किया है कि वह उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed