फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP City Manush Pareek did a route march with the force and checked the security arrangements in Bareilly

Bareilly News: पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे एसपी सिटी, रूट मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 03 Sep 2025 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 11:20 AM IST
सार

बरेली में अगस्त्य मुनि शोभायात्रा एवं बारावफात पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अफसर भी सक्रिय हैं। मंगलवार को एसपी सिटी ने किला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
 

विज्ञापन
SP City Manush Pareek did a route march with the force and checked the security arrangements in Bareilly
किला क्षेत्र में एसपी सिटी ने किया भ्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अगस्त्य मुनि शोभायात्रा एवं बारावफात पर्व के मद्देनजर एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार रात फोर्स के साथ किला क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील मार्गों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। एसपी सिटी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही, थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में निगरानी व सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि बारावफात पर्व व शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए सोशल मीडिया पर भी मॉनिटरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि आगामी पर्व व शोभायात्रा को शांति, आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद रोकने के लिए लिखित समझौता 
पुलिस ने ईद मिलादुन्नबी पर जगतपुर में हर साल होने वाला विवाद रोकने को एक लिखित समझौता लागू किया है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को निकलने वाले जुलूस में डीजे को लेकर आयोजकों ने ही पूरी तरह से रोक लगाने का एलान किया है।

SP City Manush Pareek did a route march with the force and checked the security arrangements in Bareilly
एसपी उत्तरी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा परखी - फोटो : अमर उजाला

पीईटी के परीक्षा केंद्रों पर परखी सुरक्षा 
एसपी सिटी मानुष पारीक एवं एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने आगामी पीईटी-2025 (PET) के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यातायात को सुचारू रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी प्रणालियों की जांच की गई ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed