फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP chief Akhilesh Yadav raised the political temperature of Bareilly

UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बढ़ाया बरेली का सियासी पारा, हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं से कही यह बात

Thu, 09 Oct 2025 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:52 AM IST
सार

आजम खान से मुलाकात के लिए रामपुर जाते समय सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को बरेली हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए रुके। यहां सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गेट पर रोके गए कार्यकर्ताओं से उन्होंने हाथ मिलाया और दोबारा बरेली आने की बात कही।  

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav raised the political temperature of Bareilly
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात के लिए रामपुर जाते समय सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को बरेली एयरपोर्ट पर कुछ देर ठहरे। इससे जिले का सियासी पारा चढ़ गया। सपा समर्थकों को एयरपोर्ट में प्रवेश से रोका गया तो वे नारेबाजी कर धरना देने लगे। पुलिस ने सड़क के बीच से उठाकर उनको किनारे किया। इसके बाद भी समर्थक बैरियर दो के पास नारेबाजी करते रहे। 

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुसार एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम और बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ही उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: सपा नेता बोले- सिर्फ एक समुदाय को बनाया जा रहा निशाना; भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों नेताओं से मुलाकात के बाद सड़क मार्ग से रामपुर जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। वापसी में बरेली एयरपोर्ट पर मुलाकात के लिए सपा के 14 नेताओं को बुलाया गया था। इस दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।

SP chief Akhilesh Yadav raised the political temperature of Bareilly
बरेली हवाई अड्डे पर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मिलाया हाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

निर्दोषों पर न हो कार्रवाई- अखिलेश
बरेली एयरपोर्ट से रामपुर जाने के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ आंवला सांसद नीरज मौर्य भी थे। सांसद के मुताबिक, पिछले दिनों हुए बवाल के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विस्तृत बात की। लाठीचार्ज के बाद निर्दोष लोगों पर जो मुकदमे दर्ज हैं, उससे उन्हें राहत दिलाने की बात कही। बरेली में पीडीए सम्मेलन कराने का जिक्र किया। 

अनुमति के लिए प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर उन्हीं से तिथि तय कराने की बात कही। इस दौरान सपा मुखिया ने जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की पीठ थपथपाई। अन्य नेताओं के आवाज देने पर दोबारा जल्दी आने की बात कही। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद सांसद नीरज के साथ सपा मुखिया लखनऊ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed