फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP candidate says If I am found guilty I will retire from politics on allegation of conspiracy in Bareilly

Bareilly: साजिश के आरोप पर सपा प्रत्याशी बोले- मेरा दोष मिले तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास; ये है मामला

Mon, 22 Apr 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 05:42 PM IST
सार

आंवला सीट पर सियासी घमासान मचा हुआ है। यहां से बसपा प्रत्याशी आबिद अली का नामांकन निरस्त होते-होते बचा था। इस पर उन्होंने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य पर साजिश रचने का आरोप लगाया। रविवार को उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर सोमवार को सपा प्रत्याशी ने प्रेसवार्ता कर सफाई दी।  

विज्ञापन
SP candidate says If I am found guilty I will retire from politics on allegation of conspiracy in Bareilly
सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंवला लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर लगे साजिश के आरोप और दर्ज एफआईआर पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी आबिद अली की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट से उनका कोई संबंध नहीं है। अगर इसमें कोई सच्चाई मिली तो वह राजनीति छोड़ देंगे। प्रेसवार्ता में मौजूद वीरपाल सिंह ने कहा कि बसपा पैसे लेकर टिकट बेचती है। आबिद व सत्यवीर दोनों के सिंबल पर दस्तखत किसके हैं, पहले इसकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि आबिद अली केवल मोहरा हैं। खेल दूसरी जगह से चल रहा है। सत्तादल के लोग बौखला गए हैं। इसलिए सपा प्रत्याशी को फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है।  

विज्ञापन


विज्ञापन

 

यह है मामला 
आंवला से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य और बसपा से ही टिकट होने का दावा करके नामांकन करने वाले सत्यवीर सिंह पर धोखाधड़ी व साजिश जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यवीर पार्टी के प्रत्याशी नहीं हैं, इसकी पुष्टि एक दिन पहले बसपा प्रमुख मायावती ने की थी और उसके बाद उनका नामांकन निरस्त किया गया था। इसके बाद बसपा उम्मीदवार आबिद अली ने अपने साथ हुई साजिश में सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को भी शामिल बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बरेली में गरमाई सियासत: आंवला से बसपा प्रत्याशी ने सपा उम्मीदवार पर दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आंवला में जो समीकरण बन रहे हैं, उससे भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। कुछ लोग दूसरों के हाथों का खिलौना बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। नीरज मौर्य ने आबिद अली द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed