फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP, BSP, Congress, Owaisi's parties separate, heart one: Dinesh Sharma

सपा, बसपा, कांग्रेस, ओवैसी के दल अलग, दिल एकः दिनेश शर्मा

Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP, Congress, Owaisi's parties separate, heart one: Dinesh Sharma
SP, BSP, Congress, Owaisi's parties separate, heart one: Dinesh Sharma
बरेली। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल उन्हें जाति में बांटने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह याद रखना चाहिए कि बसपा, सपा, कांग्रेस और ओवैसी के दल जरूर अलग हैं लेकिन दिल एक है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि ये दल वोट विभाजन का लाभ लेने के लिए सांप्रदायिक दंगा कराते थे। सपा सरकार में प्रदेश में 700 और बसपा सरकार में 264 दंगे हुए। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास पर काम किया और एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का वोट बंट जाएगा। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग बंटने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं तो यही विपक्षी हमें सांप्रदायिक कहते हैं। मुलायम सिंह यादव, मायावती, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव कभी अयोध्या में राम दर्शन करने नहीं गए। हमारे पीएम गंगा में डुबकी लगाते हैं। माथे पर चंदन लगाते हैं। राम मंदिर का शिलान्यास किया, विश्वनाथ कॉरीडोर बनाते हैं तो ये हमें सांप्रदायिक कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि बरेली इस बार नया इतिहास गढ़ने की ओर आगे बढ़ रहा है। विपक्षियों की जमानत जब्त हो जाएगी। इस दौरान मेयर उमेश गौतम, विकास शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed