{"_id":"5a53768b4f1c1b0b788b72b5","slug":"south-do-not-run-the-train-forgot-also-agra-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ की ट्रेन दौड़ाई नहीं.. भूल गए आगरा फोर्ट भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ की ट्रेन दौड़ाई नहीं.. भूल गए आगरा फोर्ट भी
बरेली
Updated Mon, 08 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वादा किया था कि बरेली से दक्षिण दिशा को ट्रेन दौड़ेगी, साथ ही लखनऊ और दिल्ली में पूरे दिन खड़ी रैक का इस्तेमाल बरेली से किया जाएगा। मंत्री ने दो बार सार्वजनिक रूप से जनता से वादा किया, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे ने आज तक इसका अनुपालन नहीं कराया। बुधवार को इज्जत नगर मंडल क्षेत्र की प्रस्तावित बैठक में यह मुद्दे गूजेंगे। रेल अफसर भी इसका जवाब अपने तरीके से देने के लिए तैयार बैठे हैं। संबंधित सभी सांसदों ने अपने प्रस्ताव और सुझाव सौंप दिए हैं।
नौ जनवरी को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने सदस्यों की बैठक बुलाई है। मंडल कार्यालय ने संबंधित सांसदों से सुझाव मांग लिए हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सांसद धर्मेंद्र कश्यप आदि ने सुझाव दे दिए हैं। संतोष गंगवार ने भोजीपुरा रेलवे जंक्शन पर एफओबी और बहेड़ी को जंक्शन बनाकर अन्य नए रूट तैयार करने पर जोर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री गंगवार ने काठगोदाम से आगरा फोर्ट तक पूर्व की भांति ट्रेन चलाने, पुष्पक एक्सप्रेस बरेली से संचालित करने जैसी पुरानी मांगें दोहराई है। मंडोर एक्सप्रेस बरेली-दिल्ली-जोधपुर चलाने को कहा है।
दवा व्यापारी नेता दुर्गेश कुमार, व्यापार मंडल नेता संजीव चांदना और राजेेंद्र गुप्ता ने तत्कालीन रेल मंत्री के आगमन पर ज्ञापन भी सौंपे थे। तब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सकारात्मक जवाब दिया था। दक्षिण दिशा को ट्रेन संचालन का मामला केंद्रीय मंत्री गंगवार ने भी प्रमुखता से उठाया था, तब प्रभु ने घोषणा की थी कि एक जनवरी, 2016 से यह ट्रेन काठगोदाम से दौड़नी शुरू होगी। मंत्री जब दोबारा बरेली आए तो उनके सामने यह मांगें फिर उठीं। तब सुरेश प्रभु ने ट्रैक दुरुस्त कराने के बाद दक्षिण के लिए ट्रेन देने की बात कही। सुरेश प्रभु का मंत्रालय तो बदल गया, लेकिन रेल अफसरों ने इस पर अमल नहीं किया। इसलिए बुधवार को प्रस्तावित बैठक में अफसरों की खिंचाई और जवाब तलब होना तय है।
विज्ञापन
वर्जन:: फोटो आवश्यक
बरेली वासियों को वांछित खासतौर पर दक्षिण दिशा की ट्रेन की ज्यादा जरूरत है। इससे उत्तराखंड भी जुड़ जाएगा। मुंबई तक पुष्पक एक्सप्रेस बरेली से चले, यहां वाशिंग लाइन भी तैयार है। आगरा फोर्ट पुरानी ट्रेन है, इसके चलने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। हमने सभी सुझाव सौंप दिए हैं।
- संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री