फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   South City sub-centre will start before Diwali, will get relief from cuts

Bareilly News: दिवाली से पहले शुरू होगा साउथ सिटी उपकेंद्र, कटौती से मिलेगी मुक्ति

Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
South City sub-centre will start before Diwali, will get relief from cuts
बरेली। दिवाली से पहले 33/11 केवी साउथ सिटी बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यह उपकेंद्र शुरू होने के बाद मढ़ीनाथ और सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अलावा सुभाषनगर में एक और नए उपकेंद्र का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गर्मियों में बिजली का सबसे ज्यादा संकट सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में ही रहा। ओवरलोडिंग के कारण यहां समस्या अब तक दूर नहीं हो सकी है। हालात सुधारने के लिए सुभाषनगर उपकेंद्र के कुछ फीडरों को मढ़ीनाथ उपकेंद्र से भी जोड़ा गया। इसके बाद मढ़ीनाथ उपकेंद्र के इलाकों में भी फॉल्ट बढ़ गए। पास ही स्थित सराय तल्फी उपकेंद्र से भी फीडरों को जोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाषनगर में दो नए उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें एक का काम लगभग पूरा हो गया है। साउथ सिटी में बनाए जा रहे इस उपकेंद्र से आपूर्ति दिवाली से पहले शुरू करने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल यहां अंडरग्राउंड लाइन का काम चल रहा है। इन दिनों बारिश के कारण कुछ काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
करगैना पुलिस चौकी के पास जमीन को लेकर नहीं बनी बात
सुभाषनगर में प्रस्तावित एक अन्य उपकेंद्र के लिए करगैना पुलिस चौकी के पास जमीन देखी गई थी। इसके लिए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी प्रयास किए। बाद में पता लगा कि इस भूमि को लेकर कुछ विवाद है। ऐसे में उपकेंद्र के लिए अब दूसरे स्थान पर भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद



--------
साउथ सिटी के नए बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति दिवाली से पहले शुरू हो जाएगी। इससे सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सुभाषनगर में एक और बिजली उपकेंद्र बनना है, इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। - अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed