फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sonam Siddiqui converted to religion and married her lover Vishnu in Bareilly

Love Story: सोनम सिद्दीकी ने लक्ष्मी बनकर विष्णु से रचाया विवाह, बोली- रामलला के दर्शन करने जाऊंगी अयोध्या

Sun, 25 Feb 2024 07:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 07:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में सोनम सिद्दीकी नाम की युवती ने प्यार की खातिर मजहब की दीवार तोड़कर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने वीडियो जारी कर अपनी जान का खतरा बताया। 

विज्ञापन
Sonam Siddiqui converted to religion and married her lover Vishnu in Bareilly
सोनम और विष्णु मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनिया क्षेत्र में गांव गिरधरपुर निवासी सोनम ने अपने प्रेमी विष्णु मौर्य से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। इससे पहले सोनम ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम लक्ष्मी रख लिया। इसके बाद गांव निवासी विष्णु मौर्य के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।  

विज्ञापन


सोनम का कहना है कि तीन तलाक और हलाला के डर से उसने सनातन धर्म अपना लिया है। उसने एक वीडियो जारी कर परिवार से अपनी जान को खतरा भी जताया है। सोनम उर्फ लक्ष्मी और विष्णु की शादी के फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों का कहना है कि वह जल्दी ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। 
विज्ञापन


Bareilly: पचौमी गांव में खोदाई के दौरान निकले मूर्ति के अवशेष और विशाल घड़ा, 1500 साल पुराना होने का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु मौर्य ने बताया कि वह कीटनाशक दवा की दुकान चलाते हैं। उसकी मुलाकात कुछ साल पहले साल पहले सोनम सिद्दीकी से हुई थी। उस वक्त सोनम नाबालिग थी। दोनों में पहले दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत होती रही। 

बालिग होने पर प्रेमी से किया विवाह 
सोनम के बालिग होने पर विष्णु ने उससे शादी करने की इच्छी जताई। सोनम हामी भर दी, लेकिन मजहब की दीवार उनके आड़े आ गई। इस पर सोनम ने धर्म बदलकर प्रेमी के साथ विवाह करने का फैसला कर लिया। रविवार को दोनों में एक मंदिर में विवाह कर लिया। 

UP: साइबर ठगों ने मेडिकल छात्रा को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर वीडियो कॉल पर...; जानिए क्या है ये नई मुसीबत

सोनम ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से धर्म बदला है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। कहा कि उसे तीन तलाक और हलाला का डर सताता था। इसी लिए यह फैसला लिया। भगवान राम में सोनम की आस्था है। इसीलिए पति विष्णु के साथ अयोध्या जाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed