फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   remains of idol and pot found during excavation in Pachaumi village in Bareilly

Bareilly: पचौमी गांव में खोदाई के दौरान निकले मूर्ति के अवशेष और विशाल घड़ा, 1500 साल पुराना होने का दावा

Sun, 25 Feb 2024 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 01:09 PM IST
सार

पचौमी गांव निवासी किसान सत्यपाल अपने खेत में बुनियाद भरवाने के लिए खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान खेत में प्राचीन अवशेष मिले हैं। 

विज्ञापन
remains of idol and pot found during excavation in Pachaumi village in Bareilly
खोदाई में मिले प्राचीन अवशेष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव में खेत की खोदाई के दौरान मूर्ति के अवशेष और घड़े की आकृति जैसी वस्तु मिली है। इसकी सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने पुरातत्व विभाग की टीम को सूचना दी। मूर्ति के अवशेष व घड़ा 1500 साल पुराना होने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव स्थित भगवान शिव का मंदिर है। लोगों का कहना है कि यह मंदिर महाभारतकाल के दौरान का है। मान्यता के अनुसार पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान यहां पर अपना समय बिताया और यहां शिवलिंग की स्थापना कर पूजा आराधना की थी। 
विज्ञापन


UP: साइबर ठगों ने मेडिकल छात्रा को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर वीडियो कॉल पर...; जानिए क्या है ये नई मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पचौमी गांव ऊंचे टीले पर बसा हुआ है। शनिवार को गांव के सत्यपाल मंदिर के पास अपने खेत में बुनियाद भरने के लिए खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर मूर्ति के अवशेष निकले और लाल रंग की शिला भी निकली। पास में ही खोदाई करने पर घड़े की आकृति जैसी वस्तु भी निकली। 

इसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मूर्ति के अवशेष व अन्य वस्तु देखकर लोग हैरान रह गए। सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने कहां पर खोदाई रुकवा दी और जमीन से निकले अवशेष सुरक्षित रखवाए। प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed