फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son shoots elderly father in land dispute

जमीन के विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को गोली से उड़ाया

Fri, 31 Jul 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Son shoots elderly father in land dispute
आरोपी संजीव चौहान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नवाबगंज के नवदिया गांव में एक बुजुर्ग ने अपने नाती के नाम जमीन की वसीयत कर दी थी

विज्ञापन
नवाबगंज। भतीजे को जमीन मिलने से खफा बुजुर्ग के छोटे बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को सील कर दिया है। आरोपी फरार हो गया है। घटना की सूचना पर सीओ और नवाबगंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा।
नवदिया कस्साब गांव के 70 वर्षीय सरदार मोहन सिंह के दो बेटे सुरजीत सिंह और इंद्रजीत हैं। चार माह पहले मोहन सिंह ने बडे़ बेटे के पुत्र अंशप्रीत के नाम चार एकड़ जमीन कर दी थी। छोटा बेटा इंद्रजीत इससे नाराज था। इसको लेकर घर में कई बार विवाद भी हो चुका था। इंद्रजीत सिंह के ससुराल वालों ने भी मोहन सिंह को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बृहस्पतिवार को मोहन सिंह धान की फसल देखने खेत पर गए थे। वहां इंद्रजीत उनके साथ गाली गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की। फिर तमंचा निकालकर उसने पिता के पैर में गोली मार दी और भाग गया। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में छोटे बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात का बयान (लड़की वाली घटना में)

किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इसी के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच में पता लगा है कि दोनों ने ही सहमति से बच्चे को मार दिया था, क्योंकि उसने इन्हें साथ देख लिया था। परिवार ने सख्ती की तो किशोरी ने तीसरे दिन राज बताया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed